फूलों से सजा सरयू मंदिर, भक्ति की रोशनी से भी नहाया।

SHARE:

फूलों से सजा सरयू मंदिर, भक्ति की रोशनी से भी नहाया।

संजय यादव अयोध्या।

पवित्र नगरी अयोध्या में बुधवार सरयू मंदिर इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने मां सरयू की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर सुबह से ही अयोध्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देश के कोने-कोने से आए भक्तों ने मां सरयू में स्नान कर दान-पुण्य किया। इसके बाद हनुमानगढ़ी और श्री राम मंदिर में दर्शन-पूजन का सिलसिला दिनभर चलता रहा। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था, जो मां सरयू के प्रति अपनी अटूट आस्था और भक्ति के साथ इस पवित्र अवसर का हिस्सा बने। शाम के समय सरयू तट पर आयोजित कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। भव्य झांकी सजाई गई, महोत्सव में शिरकत किए महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पंडित नेत्रजा प्रसाद मिश्रा, संजय शुक्ला वरिष्ठ भाजपा नेता विधायक वेद प्रकाश गुप्ता जी आदित्य शुक्ला लाल जी मिश्रा पुजारी जी हिमांशु मिश्रा जी शिवम मिश्रा, आदि संत महंत उपस्थित रहे
*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment