मिल्कीपुर विधान सभा बी पी शुक्ला इंटर कॉलेज मे आयोजित हुआ संविधान बचाओ सम्मेलन।

SHARE:

मिल्कीपुर विधान सभा बी पी शुक्ला इंटर कॉलेज मे आयोजित हुआ संविधान बचाओ सम्मेलन।

संजय यादव,अयोध्या।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आज मिल्कीपुर विधान सभा बी पी शुक्ला इंटर कॉलेज मे संविधान बचाओ सम्मेलन आयोजित हुआ ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मिल्कीपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत पांडे एवं संचालन बृजेश रावत ने किया l उक्त कार्यक्रममें मुख्य अतिथिके रूप में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने भाग लिया l उक्त आशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने प्रेस को दी l मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा केंद्र और प्रदेश में बैठी भाजपा सरकारे संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही हैं, भाजपा सरकार संविधान को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है, कांग्रेस पार्टी संविधान को बचाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी ,कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा संविधान के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी l मिल्कीपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत पांडे ने कहा संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी हर कुर्बानी के लिए तैयार है l कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया उक्त कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में साहब दिन रावत,संतोष तिवारी, गंगाराम यादव, सुधीर प्रदीप, महेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद नसीम विजय पाल सिंह, ओम प्रकाश सिंह, विकास सिंह, शेर बहादुर दुबे, दिनेश शुक्ला, महिपाल सिंह,युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी,कर्म राज यादव,राम अवध पासी, भगवान बहादुर शुक्ला,भोला भारती आदि प्रमुख लोग रहेl

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment