अयोध्या में पांचवें बड़े मंगल पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रंग महल पीठ,एवं श्री वाणी स्वीट्समनु भूमि।

SHARE:

अयोध्या में पांचवें बड़े मंगल पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रंग महल पीठ,एवं श्री वाणी स्वीट्समनु भूमि।

संजय यादव,अयोध्या।

रामनगरी अयोध्या में पांचवें बड़े मंगल के शुभ अवसर पर भक्ति, सेवा और परोपकार का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री वाणी स्वीट्स एवं अयोध्या की सिद्ध पीठ रंग महल पीठ के पीठाधीश्वर संत शिरोमणि महंत रामशरण दास जी के परमसाध में विभीषण कुंड के पास एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु भक्ति-भाव से सहभागी बने। इस पुण्य आयोजन का शुभारंभ छोटू भैया रंग महल द्वारा किया गया। बातचीत करते हुए छोटू भैया एवं हितेश जी ने कहा, “रामनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। श्री हनुमान जी के पावन दिन पर आयोजित यह भंडारा इसी सेवा भावना का प्रतीक है।” भंडारे की शुरुआत सुबह होते ही हो गई थी, और देर रात तक श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क प्रसाद वितरण होता रहा। भंडारे में पूड़ी-सब्ज़ी, खीर, बूंदी, हलवा, और शरबत जैसी पारंपरिक सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिनभर लगी रहीं और स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ सेवा दी। संत शिरोमणि महंत रामशरण दास जी के आशीर्वाद से यह आयोजन न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान बना, बल्कि सेवा और भक्ति की मिसाल भी पेश की। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इस आयोजन में मनुभूमि संस्था के संस्थापक मोनू चौहान का विशेष सहयोग रहा
इस अवसर पर श्री वाणी स्वीट्स के प्रोपराइटर हितेश, कुशल अग्रवाल, सत्यम पांडे, मोनू चौहान ,RS ग्रुप संचालक सुंदरम और पार्थ सहित आदि लोग उपस्थित रहे सभी ने प्रसाद वितरण किया एवं भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया |

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment