15 से 30 जून तक “ प्रधानमंत्री धरती आबा जनभागीदारी अभियान आयोजित होंगे।

SHARE:

15 से 30 जून, 2025 तक “धरती आबा जनभागीदारी अभियान आयोजित होंगे।

पाली।

जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय बजट 2024-25 में की गई घोषणा अनुसार आदिवासी बाहुल्य गांवों में जनजाति कल्याण के लिए एवं आदिवासी समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए “प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (क्।श्रळन्।)“ का प्रारम्भ किया गया था।
जिसमें पाली जिले की 7 पंचायत समितियों जिसमें रोहट (1 ग्राम), पाली (1 ग्राम), खारची (मारवाड़ जंक्शन) (1 ग्राम), देसूरी (1 ग्राम), सुमेरपुर (1 ग्राम), बाली (37 ग्राम) और रानी स्टेश्न (25 ग्राम) कुल 67 ग्रामों को सम्मिलित किया गया है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि इस अभियान के तहत् 15 से 30 जून, 2025 तक “धरती आबा जनभागीदारी अभियान (जागरूकता और लाभ संतृप्ति शिविर)“ के आयोजन किए जाएंगे।
इस अभियान के अन्तर्गत 25 कार्यक्रम शामिल हैं, जिनका क्रियान्वयन 17 मंत्रालयों द्वारा किया जाना है। प्रत्येक मंत्रालय / विभाग अपने-अपने विभागों को आवंटित निधियों के माध्यम से समयबद्ध तरीके से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन करेगा। अनुसूचित जनजातियों के लिए विकास कार्य योजना के लक्ष्यों को 5 वर्षों में प्राप्त किया जाना है।

उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर एल एन मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को समय पूर्वाह्न 11.00 बजे साप्ताहिक बैठक के साथ ही “जिला स्तरीय कमेटी“ की बैठक आहुत की जा रही है। बैठक में समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित होना सुनिश्चित करावें।
जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार बैठक एजेण्डा बिन्दुओं में व्यक्तिगत अधिकारों के वितरण में अंतराल वाले च्टज्ळ बस्तियों और आदिवासी गांवों के पहचान की प्रगति पर चर्चा अन्तर्गत गठित “ब्लॉक स्तरीय कियान्वयन समिति“ द्वारा “ब्लॉक स्तरीय कियान्वयन दलों के गठन की प्रगति एवं उनके द्वारा किये गये सर्वे एवं क्रियान्वयन की प्रगति पर चर्चा।
15 से 30 जून 2025 तक ग्राम-स्तरीय / कलस्टर स्तरीय लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन के लिए कैलेंडर जारी कराने की प्रगति एवं जिला स्तरीय शिविर के आयोजन के सम्बन्ध में चर्चा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि और राजस्व विभाग, रसद विभाग तथा अन्य विभागो के साथ अभिसरण की स्थिति जिसमें संबंधित 17 विभागों के 25 ईन्टरवेन्शन्स को लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचाया जा सके एवं अन्त्योदय सर्वे की स्थिति पर चर्चा एवं आधारभूत प्रमाण पत्रों (आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, पी.एम. किसान, जन आधार) को जारी कराने, एन.एफ.एस.ए., विश्वकर्मा योजना, विभिन्न पेंशन योजना की पेन्डेन्सी की स्थिति पर चर्चा, आधार, ई-के.वाई.सी. और दस्तावेजीकरण से सम्बन्धित सेवाओं के लिए गैर सरकारी संगठनों, सी.एस. सी. या इसी तरह की संस्थाओं को शामिल करने पर चर्चा, ग्राम वार सूक्ष्म योजनाओं/ शिविर कैलेंडर और निगरानी ढांचा तैयार कराने और कवर किए गए लाभार्थियों की वास्तविक समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित किये जाने पर चर्चा, आई.ई.सी. अभियान में प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम दिया जाकर आई.ई.सी. गतिविधियों के संचालन पर चर्चा, समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा की जाएंगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment