विकसित कृषि संकल्प अभियान,प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल।

SHARE:

विकसित कृषि संकल्प अभियान

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल

बाली,पाली।

लुणावा गांव में विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित शिविर में पाली सहायक निदेशक कृषि फूलाराम मेघवाल द्वारा किसानों को संबोधित करते हुए प्राकृतिक और जैविक खेती और उसके मॉड्यूल के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को रासायनिक मुक्त और पर्यावरण अनुकूल खेती की ओर प्रेरित करने के लिये प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की एक विशेष पहल की गई है। इस अभियान का उद्देश्य किसानों की लागत को कम कर उन्हें अधिक लाभ पहुंचाना, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखना तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित व पौष्टिक आहार प्रदान करना है।
उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती में किसी भी प्रकार के रासायनिक खाद या कीटनाशक का प्रयोग नहीं किया जाता। इसके स्थान पर देसी गाय के गोबर, गौमूत्र, नीम, अग्नास्त्र, जीवामृत, बीजामृत आदि का उपयोग किया जाता है। यह न केवल खेती को टिकाऊ बनाता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभावों को भी कम करता है।
राज्य सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती और परंपरागत कृषि विकास योजना में किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही, जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को इस पद्धति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा किकृषि विभाग सभी किसानों से अनुरोध किया है कि वे इस पहल से जुड़ें और पर्यावरण हितैषी कृषि को अपनाएं।
उन्होंने बताया कि शिविर में कृषि विज्ञान केंद्र कजरी पाली के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विजयसिंह मीना ने उद्यानिकी में नवीन तकनीक ,थार शोभा खेजड़ी ,आंवला,नींबू,बेर की खेती की जानकारी दी। डॉ अरविंद तैतरवाल ने रासायनिक आदानों के अव्यावहारिक प्रयोग से खेती में दुष्परिणाम,प्राकृतिक खेती के आदान आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी राजेंद्रसिंह चंपावतव ने कृषि विभागीय योजनाओ की विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों से इसका लाभ उठाने की अपील की ।
कृषि पर्यवेक्षक संजयसिंह द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन की जानकारी देकर कलस्टर मे जुड़ने और लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। शिविर में किसानों द्वारा उत्साह से फीड बैक दिया और अपनी समस्याएं रखी तथा खेती तकनीकी समस्या का समाधान हेतु प्रश्न किए।
शिविर में उद्यान विभाग के सहायक कृषि अधिकारी ईश्वरसिंह ,कृषि पर्यवेक्षक मुकेश कुमार सहित लुणावा,बारवा, मिरगेश्वर,बोया के काफी किसान उपस्थित रहे। श्री चम्पावत द्वारा बैठक समाप्ति पश्चात सभी का आभार व्यक्त किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment