उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ का अधिवेशन, डेनियल भारतीय और रणजीत सिंह बने जिलाध्यक्ष व मंत्री
संजय यादव,अयोध्या।
उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ, जनपद शाखा अयोध्या का बहुप्रतीक्षित अधिवेशन एवं संगठनात्मक चुनाव आज तहसील सदर के सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अधिवेशन संघ के प्रांतीय पर्यवेक्षक राजेश मिश्रा (उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ), चुनाव अधिकारी महेश चंद्र तिवारी (पूर्व जिला मंत्री, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद) एवं संप्रेक्षक संजय पासवान की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया।अधिवेशन में प्रमुख पदों के लिए मतदान कराया गया, जिसमें कांटे की टक्कर के बीच डेनियल भारतीय को जिला अध्यक्ष एवं रणजीत सिंह को जिला मंत्री के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। इनके अलावा अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारीगण इस प्रकार हैं वरिष्ठ उपाध्यक्ष: राजेंद्र सिंह
उपाध्यक्ष: अरविंद कुमार यादव
उपमंत्री: रमेश कुमार गुप्ता
संगठन मंत्री: महेश बाबू
कोषाध्यक्ष: जैसराज वर्मा
संरक्षक: दीपक तिवारी
निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रांतीय पर्यवेक्षक राजेश मिश्रा द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए यह आश्वासन दिया कि वे राजस्व संग्रह अमीन संघ के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।
चुनाव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे उदयभान सिंह, जय नारायण तिवारी, उमेश शुक्ला, ब्रह्मदेव मिश्रा, दयानाथ यादव, अशोक कुमार, अंबिका प्रसाद, सूर्यवीर यादव, पवन कुमार, दीपक कुमार, राम सरदार, सीताकांत तिवारी एवं अन्य गणमान्य सदस्य।

Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432