मारवाड विधायक चौधरी ने गांवो का दौरा कर पानी से जुडी समस्याओं का समाधान किया।

SHARE:

मारवाड विधायक चौधरी ने गांवो का दौरा कर पानी से जुडी समस्याओं का समाधान किया।

मारवाड़,पाली।

विधायक केसाराम चौधरी ने आज मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र में गर्मी के चलते पेयजल के मध्यनजर विधायक केसाराम चौधरी ने क्षेत्र के 18 गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की पानी से जुड़ी समस्या सुनी और मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान भी किया।
उन्होंने बताया कि विधायक चौधरी ने आशापुरा , हिमता गुड़ा ,सांसरी , गुड़ा दुर्जन , गुड़ा गोपीनाथ ,कोट सोलंकियां ,नयागांव ,कोलर , बागोल , पनोता ,मगर तालाब ,गुड़ा देवडान , डायलाना कला , रावतो का गुड़ा ,और केसूली सहित कई गांवो का दौरा किया ।
इस दौरान जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता मनीष माथुर और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक भी की । विधायक चौधरी ने जे .जे .एम . योजना में पानी सप्लाई दिक्कतों पर चर्चा की । विधायक चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी कार्य समय अनुसार पूरे हो गुणवंता से कोई समझौता न हो पाइप लाइनों को तुरंत दुरुस्त किया जाए ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सकेसाथ ही हाईवे से भाणका की सड़क पर बन रहे पुलिया का निरीक्षण किया तथा उच्च अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए की पुलिये का निर्माण जल्दी से जल्दी हो तथा अच्छी गुणवत्ता से हो । दौरे में पंकज चौधरी, महेंद्र सिंह डालना कला , सरपंच राजू चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment