श्रीरामकृष्ण मंदिर सेवा ट्रस्ट के संस्थापक महंत रामबचन दास महाराज को 19वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि।
संजय यादव,अयोध्या।
श्रीरामकृष्ण मंदिर सेवा ट्रस्ट, रामकोट के संस्थापक महंत रामबचन दास महाराज को उनकी 19वीं पुण्यतिथि पर संतों और विशिष्टजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुवार को मंदिर परिसर में महामंडलेश्वर गणेशानंद दास महाराज द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में रामनगरी के संत-महंत व गणमान्य व्यक्तियों ने साकेतवासी महाराज जी के चित्रपट पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर संतों ने महंत रामबचन दास महाराज के कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार महाराज जी ने गौ सेवा, संत सेवा, विद्यार्थी सेवा और आगंतुक सेवा को सुचारू रूप से संचालित कर दीन-दुखियों व निराश्रितों की हमेशा मदद की और सेवा को ही अपना धर्म बनाया। राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महंत रामायणी शीतल दीदी ने आए हुए सभी संत-महंतों का स्वागत सत्कार किया। इस मौके पर श्री राम आश्रम के महंत जयराम दास, हनुमानगढ़ी के सरपंच महंत राम कुमार दास, रंगवाटिका महंत हरिसिद्धि शरण, महंत अवधेश दास, महंत विवेक आचारी, महंत राजेंद्र दास, महंत उमेश दास, सरयूकुंज महंत राममिलन शरण, रामप्रियाकुंज महंत उद्धव शरण, आचार्य सत्येंद्रदास वेदांती, परमहंस आश्रम के उत्तराधिकारी गोविंद दास, महाविरक्त आश्रम महंत माधवदास, महंत रामशरण रामायणी, महंत रामलखन शरण, महंत पवनकुमार दास, महंत धर्मदास, महंत बालयोगी रामदास, महंत रामजी दास, नागा रामलखन दास, संतदास सहित अनेक संत-महंत और भक्तगण मौजूद रहे।

Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9417526432