अयोध्या के हनुमान गुफा मंदिर में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

SHARE:

अयोध्या के हनुमान गुफा मंदिर में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

संजय यादव,अयोध्या।

परंपरा के अनुसार, इस बार भी उत्सव में नगर सहित दूर-दराज़ से आए साधु-संतों, महंतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही मंदिर के महंत राम नंदन दास ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। उत्सव में अयोध्या के विशिष्ट संत, साधु और महंतों को आमंत्रित किया गया था। सभी अतिथियों को विधिपूर्वक भोजन प्रसाद कराकर दक्षिणा व सम्मान प्रदान किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति-भाव और आध्यात्मिक वातावरण से परिपूर्ण रहा। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन लाभ लिए और प्रसाद ग्रहण किया। महंत राम नंदन दास ने श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसी भक्ति परंपराएं अयोध्या की पहचान हैं, जिन्हें सहेजने का कार्य मंदिर परिवार करता रहेगा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment