जन में आए जल संरक्षण की जागरूकता,केवल सरकारी अभियान नही बने जन जन का अभियान-कलक्टर मंत्री

SHARE:

वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान
कलक्टर एलएन मंत्री ने ली तैयारी बैठक,
जन-जन में आए जल संरक्षण की जागरूकता , केवल सरकारी अभियान नही, बने जन जन का अभियान – जिला कलक्टर मंत्री

पाली, 3 जून। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राज्य सरकार की पहल पर वन्दे गंगा (जल संरक्षण जन अभियान) के अंतर्गत 5 जून से 20 जून 2025 तक जिला मुख्यालय से लेकर उपखंड मुख्यालयों, समस्त ग्राम पंचायतों, गाँव-ढाणियों तक व्यापक स्तर पर जन जागरूकता एवं जल संरक्षण को समर्पित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

वंदे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने मंगलवार को सभी संबधित विभागों से चर्चा की व अभियान की रोडमैप की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने सभी विभागो को समन्वय के साथ सफल आयोजनके निर्देश दिये।

*सरकारी आदेश या अभियान नही, अभियान को सार्थक बनायें*
जिला कलक्टर ने कहा कि वंदे गंगा अभियान महज औपचारिकता न रहे केवल सरकारी आदेश या अभियान नहीं माने। उन्होंने कहा कि ये अभियान सभी का अभियान हो और आमजन के दैनिक जीवनचर्या की आदत बने कि हमें जल संरक्षण करना है, क्योकि जल है तो कल है और साथ ही पौधारोपण भी करें। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन के साथ सभी अधिकारी आमजन को ग्राम-रूट लेवल तक लोगों को गतिविधियों में जोड़े और जल संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता आए।

*जिला कलक्टर ने जल संरक्षण की अपील*
जिला कलक्टर मंत्री ने सभी से अधिकारियों आमजन व अन्य सभी संगठनो से जल के संरक्षण की अपील की और इसके महत्व को समझते हुये इसे बचाने के लिये आग्रह किया।

*5 से 20 जून अभियान आयोजित होगी विभिन्न गतिविधियां*
राज्य सरकार से प्राप्त कैलेंडर अनुसार 5 जून, 2025 को गंगा दशमी एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रैली, रन फॉर एनवायरनमेंट, नर्सरियों की विशेष सफाई, तुलसी पौधों का वितरण, हरियालो राजस्थान के लिए गड्ढे खोदना, सीसीटी व एसजीटी कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, नदियों, सरोवरों पर पूजन, कलश यात्रा, पीपल पूजन व पौधारोपण, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी व विक्रय, निबंध, भाषण, कविता प्रतियोगिताएं, बाल सभा, प्रभात फेरी, जल स्रोतों की सफाई व मरम्मत, दीप प्रज्वलन, स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता, महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई, जल मित्रों की शपथ, नुक्कड़ नाटक तथा चिन्हित स्थानों पर श्रमदान जैसे कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।

*’विभागों की सहभागिता रहेगी, 15 दिन अनेक गतिविधियों का आयोजन’*

बैठक में जिला कलक्टर ने सभी संबधित विभागों जिनमें पीएचईडी, जल संसाधन, वाटर शेड, कृषि उधानिकी विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन, खेल, महिला एवं बाल विकास, वन, प्रदूषण मंडल, उद्योग, नगर निगम, बिजली, राजीविका आदि विभागों की आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियो व कार्यक्रमों की जानकारी ली और राज्य सरकार से प्राप्त दिशा निर्देशानुरूप आयोजन के लिये चर्चा की व आयोजन को नवाचारी रूप से आयोजित करने के लिये आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर सीईओ मुकेश चौधरी ने भी आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की व आवश्यक निर्देश दिये।

इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस बिरजू लाल, सीईओ जिला परिषद मुकेश चौधरी, एसीईओ जिला परिषद महेन्द्र मेहता, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित सभी संबधित विभागों के अधिकारी मौजूर रहे।

——

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment