पेयजल को लेकर पनोता गांव की महिलाएं लंबे समय से परेशान,पंचायत के प्रति भारी आक्रोश।

SHARE:

पेयजल को लेकर पनोता गांव की महिलाएं लंबे समय से परेशान,पंचायत के प्रति भारी आक्रोश।

_____________________
जलदाय विभाग को की लिखित शिकायत, आंदोलन की दी चेतावनी,
जगदीश शर्मा कोलर,पाली।

जिले में देसूरी उपखंड के पनोता गांव में मंगलवार को पेयजल समस्या से परेशान महिलाओं ने पनोता सरपंच व विभागीय कार्मिकों के प्रति भारी आक्रोश जताया,
समाजसेवी पनोता निवासी भंवरलाल मेघवाल ने बताया कि इस समय पेयजल समस्या को लेकर लंबे समय से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से परेशान महिलाओं ने जलदाय विभाग देसूरी को पत्र लिखकर पेयजल समस्या से जल्द ही निजात दिलाने का अपील की है,

साथ ही महिलाओं का कहना है कि हमारे मेघवालों के मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति लंबे समय से याने कि तीन-चार माह से यह समस्या बनी हुई है,

पेयजल आपूर्ति समय पर नहीं होने को लेकर पंचायत प्रशासन को भी महिलाएं कोसती नजर आई,

एकत्रित मोहल्ले वासियों व महिलाओं ने जलदाय विभाग व पंचायत प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि तुरंत प्रभाव से पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से चालू नहीं की गई तो आगे भारी आंदोलन किया जाएगा, जिसका जिम्मेदार विभाग व प्रशासन होगा।
इस दौरान हिमताराम, अशोक, कमलेश, कंचन देवी, शोभा देवी ,शायरी देवी, नारंगी , भंवरलाल पुष्पा, डिंपल, गीता ,रंभा सुकली ,मीरा आदि के साथ ही अनेक ग्रामीण महिलाएं व पुरुष मौजूद थे।
पाली से संवाददाता जगदीश शर्मा कोलर की रिपोर्ट

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment