प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में खुलेगा पशु चिकित्सालय : पशुपालन मंत्री कुमावत
पाली।

केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन न केवल रोजगार का प्रमुख साधन है बल्कि इससे जुड़े आर्थिक और सामाजिक पहलू भी इस क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं। राजस्थान देश का दूसरा सबसे अधिक पशुधन उपलब्ध कराने वाला राज्य है। रेगिस्तानी इलाकों में पशुपालन न केवल दूध बल्कि मांस, बाल और उनके फर आजीविका का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। राज्य सरकार भी पशुपालकों के उत्थान के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है।
कुमावत पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव रोजड़ा में आयोजित समारोह में भाग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि पशुपालन अब स्टार्टअप के रूप में उभरकर सामने आ रहा है, जिसकी वजह से राज्य की अर्थव्यवस्था में पशुपालन का महत्वपूर्ण योगदान हो गया है। उन्होंने कहा कि पशुपालन के क्षेत्र में आ रही सभी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार सदैव तैयार है, जिसका पशुपालकों को लाभ लेना चाहिए।
कुमावत ने कहा कि पशुओं को समय पर उपचार मिले इसके लिए प्रदेश में 536 मोबाइल वेटनरी इकाई शुरू की गई है। इसके लिए पशुपालन इस वैन को घर पर बुलाकर ही अपने बीमार पशु का निःशुल्क उपचार करवा सकता है। इसके अलावा पशु चिकित्सकों, पशुधन सहायक, पशु परिचर की कमी को दूर करने के लिए 724 पशु चिकित्सा अधिकारी, 5934 पशुधन परिचर व 2041 पशुधन सहायकों की भर्ती की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सालयों के सुदृढीकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश में प्रदेश के 25 प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालयों को बहु-उदेदशीय पशु चिकित्सालयों में, 19 को प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय तथा 101 पशु चिकित्सा उप केंद्रों को पशु चिकित्सालयों में क्रमोन्नत किया गया है।
उन्होंने कहा कि हर ग्राम पंचायत स्तर पर पशु चिकित्सालय खोलने के उदेदश्य से कार्य कर रही है। पशुपालन मंत्री कुमावत ने कहा कि सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र की हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पशु चिकित्सालय खोलने की मंजूरी मिल चुकी है। इनमें से जिन ग्राम पंचायतों में भूमि के पटटे जारी हो चुके हैं वहां भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जिनमें पटटे शेष हैं वहां कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
सांडेराव में जल्द बनेगा ट्रोमा सेंटर : कैबिनेट मंत्री कूमावत
कोसेलाव में बर्तन बैंक का शुभारंभ
पाली 31 मई। प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था के सुदृढीकरण के लिए राज्य की भजनलाल सरकार लगातार प्रयासरत है। गंभीर रोगियों की ईलाज के अभाव में मौत न हो इसको लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य सड़क मार्गों पर ट्रोमा सेंटर प्राथमिकता से खोल रहे हैं। इसी के तहत सांडेराव में जल्द ही ट्रोमा सेंटर खोला जाएगा।
केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ग्राम पंचायत कोसेलाव में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांडेराव में ट्रोमा सेंटर खोलने की स्वीकृत प्रदान कर दी है। सांडेराव में जल्द ही ट्रोमा सेंटर चालू होगा, जिसके लिए राज्य सरकार ने चार डॉक्टर्स व अन्य कर्मचारियों की भी स्वीकृति दे दी है। इस दौरान उन्होंने स्कूल में बर्तन बैंक का शुभारंभ किया।
केबिनेट मंत्री ने अपने पाली जिले के प्रवास के दौरान कोसेलाव, रोजड़ा व बांकली में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर कोसेलाव की प्रशासक सोनी देवी भाटी, रतन देवासी, शिवराज सिंह बिठिया, महावीर सिंह जोधा, महिपाल सिंह जोधा, हनुमान भाटी, बलवंत परिहार, अमर सिंह परिहार, अमर सिंह हिगोली, मुकेश मोदी व शंकर सिंह राजपुरोहित मौजूद थे।
कुमावत ने ग्राम पंचायत नेतरा के गांव रोजड़ा में आयोजित समारोह के दौरान यहां के अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कार्यक्रम में करण सिंह नेतरा, हनवंत सिंह, नेतरा के प्रशासक छगनलाल सोलंकी, शिवराज सिंह बिठिया, रतन सिंह राणावत, पंचायत समिति सदस्य मनीष मीणा, पूनम सिंह परमार व मुकेश मोदी मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





