सेलो फाउंडेशन द्वारा फालना गांव सरली तालाब का पुनर्जीवन व खुदाई कार्य का शुभारंभ।
फालना गांव,पाली
ग्राम पंचायत फालना गांव के सरली तालाब पर *कर्मभूमि से मातृभूमि योजना* अंतर्गत जल संचय-जन भागीदारी-जन आंदोलन के माध्यम से *स्वर्गीय घीसू लाल जी धनराज जी बादमिया राठौड परिवार सेलो फाउंडेशन के अध्यक्ष व भामाशाह प्रदीप राठौड़ के सहयोग से* सूखा मुक्त राजस्थान अभियान के तहत संयोजक राजस्थान वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा तालाबों के पूनजीवन व जल भरा क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से आज ग्राम पंचायत फालना गांव के प्रशासक करण सिंह राजपुरोहित सेलो ग्रुप फालना के उपाध्यक्ष श्री शंभू सिंह यादव श्री बसंत जैन द्वारा तालाब व मामाजी मंदिर पर विविध पूजा अर्चना कर तालाब पर पुनजीवन वह खुदाई कार्य का शुभारंभ किया!
सेलो फाउंडेशन के प्रतिनिधि अमित कुमार ने योजनाओं के बारे में जानकारी देकर बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य जमीन का जलस्तर भूगर्भ में बढ़ाया जा सके और तालाब की जल भराव क्षमता बढ़ सके जिससे आम जनता, किसानों के हितों मे पशु – पक्षियों व पर्यावरण को फायदा पहुंचेगा कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं उसकी महत्वता के बारे में जानकारी दी गई!
इस दौरान कार्यक्रम मे ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण पुरी गोस्वामी जल मित्र मालाराम चौधरी, गिरधारी लाल मेघवाल, मांगीलाल चौधरी, ग्रामीण गोवर्धन सिंह सोलंकी,मोहनलाल मेघवाल, रुपाराम चौधरी, रघुनाथ राम मेघवाल, मगाराम चौधरी, धनाराम मीणा, रुपाराम लोहार, भगानाथ, मोहनलाल, नरेश प्रजापत,हीरालाल मेघवाल,जितेंद्र नाथ, सहित ग्रामीण उपस्थित थे!
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





