भामाशाहों की विद्यालय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका प्रशंसनीय-राणावत

SHARE:

भामाशाहों की विद्यालय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका प्रशंसनीय -राणावत

सादड़ी,पाली।

शिक्षा के क्षेत्र में किया गया निवेश पीढ़ियों की समृद्धि का निवेश है, विद्यालय विकास में भामाशाहों की महत्वपूर्ण भूमिका प्रशंसनीय है। हम सब मिलकर सरकारी विद्यालयों को उत्कृष्टता का केंद्र बनाए। उक्त उद्गार पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मेघवालों का बड़ा बास सादड़ी में भामाशाह कैलाश कुमार भंवर लाल माली सादड़ी हाल तिरुपुर द्वारा निर्मित कक्षा कक्षों, प्रवेश द्वार, सुविधा गृह व चारदीवारी के लोकार्पण समारोह में व्यक्त किए। राणावत ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि वे सदैव लोककल्याण के लिए तत्पर हैं, उन्होंने सरकारी विद्यालयों में अधिकाधिक नामांकन बढ़ाने के लिए प्रयास करें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भामाशाह परिवार के इस कार्य से अन्य लोग भी प्रेरणा लेंगे।इस अवसर पर  महेन्द्रानंद गिरि ने विद्या दान को महादान बताते हुए सरकारी विद्यालयों के महत्व को निरुपित किया। उन्होंने भामाशाह परिवार के इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की। समारोह की अध्यक्षता मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल बलाई ने की।
सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुए इस समारोह में सर्वप्रथम संत श्री महेंद्रानंद गिरी महाराज व देवी दास महाराज के सानिध्य में विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, पूर्व आयुर्वेद राज्य मंत्री अचलाराम मेघवाल, नगरपालिका उपाध्यक्ष हीराराम जाट, मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल बलाई, शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली, समाजसेवी मुकेश सिंह राजपुरोहित,विक्रम सिंह ईंदा, भामाशाह कैलाश गेहलोत, मदनलाल गेहलोत, कन्या बाई व नरेश तंवर ने विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार, कक्षा-कक्ष व सुविधा गृह का लोकार्पण किया। तत्पश्चात देवाराम देवड़ा, भंवरलाल टाक, भंवरलाल गेहलोत, अमृत गोयल के नेतृत्व में माली समाज ने ,रमेश भाटी के नेतृत्व में बस्तिवासियों ने व संस्था प्रधान राजकुमार मेघवाल के नेतृत्व में विद्यालय परिवार ने भामाशाह परिवार के सदस्यों कैलाश कुमार, नरेश कुमार, संजय कुमार, मदनलाल, कांति लाल, कन्या बाई,देवी बाई,संगीता, डिंपल, पूजा का शाल साफा,माला द्वारा अभिनंदन किया। मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल बलाई व शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने शिक्षा विभाग की ओर से आभार व्यक्त किया।भामाशाह कैलाश गेहलोत परिवार के सौजन्य से विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री,स्कूल बैग,जूते मौजे व अन्य सामग्री का वितरण किया।इस अवसर पर गायत्री देवी शर्मा व लकमा राम परिहार के निर्देशन में बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत के अनुरोध पर भामाशाह कैलाश गेहलोत ने सेवटो का बेरा में प्रस्तावित जनता क्लिनिक के लिए भवन बनाकर देने की घोषणा की।इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष राकेश मेवाडा, पार्षद संजय बोहरा, मांगी लाल गेहलोत, नारायण राईका, रमेश प्रजापत, सोहनलाल प्रजापत ,मंगलेश सोलंकी, एडवोकेट अमृत परिहार, बाबूलाल,खीमाराम गेहलोत, दिनेश परिहार, प्रधानाचार्य नेनाराम पचार,कांतिलाल गेहलोत,कपूर माधव,कपूर वर्मा,पूना राम रावरिया,छोगा राम राठौड़,जसाराम बाफना,गुलाब राम बाफना, भंवरलाल भटनागर, नरेश सोलंकी,कपूर भाटी, वालाराम समेत बस्तीवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कालूराम गोयल ने किया।
उल्लेखनीय है कि शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली व समाजसेवी नरेश तंवर की प्रेरणा से भामाशाह कैलाश कुमार पुत्र स्व.भंवरलाल माली ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मेघवालों का बड़ा बास सादड़ी में 2कक्षाकक्ष , प्रवेश द्वार, सुविधा गृह, चारदीवारी, पेयजल टांका निर्माण करवा कर शिक्षा विभाग को भेंट किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment