कैबिनेट मंत्री कुमावत ने गोगरा व नया खेड़ा में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

SHARE:

कैबिनेट मंत्री कुमावत ने गोगरा व नया खेड़ा में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

पाली,।

पशुपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर की ग्राम पंचायत गोगरा में विधायक कोष सहित अनेक योजनाओं में आवंटित राशि से हुए अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
उन्होंने पंचायत समिति सुमेरपुर की ग्राम पंचायत गोगरा के गांव नया खेड़ा में विधायक कोष से आवंटित राशि सेनिर्मित पेच का नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसी तरह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पंचायत समिति मद से निर्मित सीसी ब्लॉक सड़क, जिला परिषद मद से निर्मित श्मशान भूमि की चारदिवारी का लोकार्पण किया।
इसी तरह नया खेड़ा में ही 50 हजार लीटर की भराव क्षमता की पानी की टंकी के निर्माण के लिये भूमि का पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया। कार्यक्रम में राम सिंह, नगरपालिका तख्तगढ़ के उपाध्यक्ष मनोज नामा, नवाखेड़ा के प्रशासक भंवरलाल, मोती सिंह राठौड़, राजू सिंह, नेमाराम देवासी, गणेशाराम देवासी मौजूद रहे।
इसी तरह मंत्री जोराराम कुमावत ने ग्राम पंचायत मुख्यालय गोगरा में दो लाख लीटर की भराव क्षमता वाली पानी की टंकी निर्माण के लिये भूमि पूजन किया। समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोगरा में कक्षा कक्ष एवं पुस्तकालय के निर्माण संबंधी कार्य का शिलान्यास किया। जबकि इसी स्कूल में विधायक कोष से निर्मित सीसी ब्लॉक सड़क एवं ऊंचाई बढाई गई चारदिवारी का लोकार्पण किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कुमावत ने कहा कि भजनलाल सरकार विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। अंतिम छोर तक आमजन को सरकार की संपूर्ण योजनाओं का फायदा कैसे मिले इसके लिए सरकार कार्य कर रही है।
इस अवसर पर गिरधारी सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि शिवराज सिंह, पंचायत समिति सदस्य कुंदन सिंह, प्रशासक भंवरलाल, पूर्व सरपंच संतोख, पार्षद लक्ष्मण घांची, पूर्व पार्षद महेश रावल, तख्तगढ के दिनेश कुमावत, सांडेराव के नग्गाराम मीणा, जोराराम देवासी, बीसीएमओ गोविंद सिंह चुंडावत, अमर सिंह, माणकचंद, पीएचईडी के एईएन प्रोजेक्ट राजेंद्र कुमार, एईएन खेमराज बैरवा आदि मौजूद रहे।

—–

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment