मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए दिशा-निर्देश

SHARE:

सीएचसी बीकापुर में सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों संग की बैठक

मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए दिशा-निर्देश

संजय यादव,अयोध्या।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बनियान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीकापुर में आशा, आशा संगिनी, एएनएम और सीएचओ के साथ अलग-अलग बैच में बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की।बैठक में गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव, सिजेरियन डिलीवरी, नवजात शिशुओं की देखभाल हेतु एचबीएनसी (होम बेस्ड न्यूबॉर्न केयर) और बच्चों के लिए एचबीवाईसी (होम बेस्ड यंग चाइल्ड केयर) कार्यक्रम के प्रभावी संचालन पर विस्तार से चर्चा की गई।सीएमओ डॉ. बनियान ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की अपील की।
इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश चौधरी, डिस्ट्रिक्ट एआरओ प्रवीण त्रिपाठी, डीपीएम राम प्रकाश पटेल, डीसीपीएम अमित कुमार, मनोज त्रिपाठी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर के अधीक्षक एवं एचईओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment