देसूरी भाजपा मंडल ने विशाल तिरंगा यात्रा का किया आयोजन।
देसूरी,पाली
जनता पार्टी देसूरी मंडल द्वारा आज देसूरी में पूर्व आयुर्वेद राज्यमंत्री अचलाराम मेघवाल के नेतृत्व में आतंकिस्तान के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर के तहत तीनों सेनाओं सफल आयोजन पर सेना के सम्मान में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली अखाड़ा बैद्यनाथ महादेव मंदिर चौक से मेन चौहराया सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता सहित छत्तीस कोम के लोगों ने वन्देमातरम, भारत माता की जय,भारतीय सेना अमर रहे व जिंदाबाद के गगन भेदी जयघोष के साथ हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे।इस अवसर पर पूर्व मंत्री मेघवाल सहित भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पहलगाँव आतंकी हमले के जवाब में शौर्य एवं पराक्रम से आतंकियों को उनके घर में घुसकर सेना ने सिंदूर की ताकत बताकर उन्हें मिट्टी मेंइला दिया। साथ पाकिस्तान में घुसकर उनको परास्त करने पर भारतीय सेना के सम्मान में *विशाल तिरंगा यात्रा* का आयोजन किया गया। जिसमें आप सभी नगरवासी पधारकर भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाया और भविष्य में भी इसी तरह देश के सेनाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए आप ज़रूर पधारें, इस दौरान पूर्व मंत्री ने देश को प्रथम रखने के अपने उद्देश्य को उजागर किया और कहा कि अपने लिए देश सर्वप्रथम है उसके बाद में सब है जब देश की बात जब आती है तो प्रत्येक देशवासी को अपने देश के लिए तैयार रहना चाहिए। इस दौरान देसूरी,घाणेराव सहित आसपास के कार्यकर्ता तिरंगा रैली में शरीक हुए।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





