जायरिनों का उमड़ा जनसैलाब,अमन चैन की दुआ को उठें हाथ।

SHARE:

काणा तालाब दरगाह शरीफ पर उर्स सम्पन्न
जायरिनों का उमड़ा जनसैलाब,अमन चैन की दुआ को उठें हाथ।

घाणेराव,देसूरी,पाली।

अरावली की तराई में कोमी एकता का प्रतीक दरगाह शहीद हसन वली बाबा काणा तालाब का सालाना उर्स शानो-शौकत से सम्पन्न, जायरिनों का उमड़ा जनसैलाब उर्स कमेटी संयोजक मोंटू फिरोज़ भाई, शाबीर अशरफी ने बताया की इस 59वा सालाना उर्स के मुबारक मौके पर सभी मज़हब के पाली के अड़ोस-पड़ोस जिलों से हजारों जायरिनों ने शिरकत कर अमन चैन की दुआ की।
उर्स कमेटी संरक्षक व दरगाह कमेटी के नायब सदर अल्लारक खां पठान ने बताया कि उर्स का आगाज मंगलवार के दिन भर दरगाह स्थल पर मदरसों के बच्चों द्वारा कुरानख्वानी के कुरान की तिलावत से किया गया, रात्रिकालीन में गुस्ल दिया गया बुधवार शाम को देसूरी घाणेराव के मुस्लिम समाज व जायरिनों द्वारा चादर पेश कर अकीकत साथ दुआ की गई बाद नमाज़ ईशा के तकरीर की गई रात्रि में भारत के मशहूर कव्वाल अमन अफजल शाबरी , इरफान तुफैल द्वारा कोमी एकता के कव्वाली का प्रोग्राम चला लोगों ने मग्न मुक्त होकर कव्वाली का लुत्फ लिया।
हाट बाजार
उर्स में इस बार सैकड़ों दुकानें लगी बच्चों व महिलाओं पुरुषों ने हाट बाजार खुब खरीददारी की गई
मनोरंजन के तहत
बच्चों के झूले में वाटर पार्क लगे जिसका खुब आनंद लिया।
व्यवस्था
दरगाह कमेटी द्वारा बैठक, पार्किंग, लाइट, पानी की शानदार व्यवस्था को अंजाम दिया
उर्स के मौके पर इन्होंने की शिरकत
समाजसेवी भामाशाह के रूप में अनिल कुमार पुनमिया, राजेन्द्र लोढ़ा, अनिल लोढ़ा, चन्द्र शेखर,मुकेश भाटी ,छगन लाल सहित अनेकों ने भाग लिया।
मान सम्मान
संयुक्त कमेटी द्वारा अतिथियों व समाज सेवियों का साफ़ा व गुलपोशी से स्वागत किया गया।
स्थानीय नेताओं की शिरकत
कव्वाली के शानदार प्रोग्राम में कांग्रेस प्रदेश सचिव डिम्पल राठौड़, देसूरी ब्लांक अध्यक्ष राकेश संवशा, बाली ब्लांक अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित, प्रदीप मीणा सहित अनेक नेता उपस्थित थे।
इनका रहा विशेष सहयोग
सदर नबाब बेग मिर्जा,नायब सदर अल्लारक खां, केशियर मुबारक अली,न्याज मोहम्मद, दिलदार खां, शहनवाज, हनिफ पठान, शमशेर, राजू शाहें मीरा,शाबाज,फैजल,शराफत,अल्ताफ़ राजा, साकिर अली एडवोकेट सहित दरगाह उर्स कमेटी के समस्त मेम्बरान का रहा
मंच संचालन विक्रम आदीवाल ने किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment