गुरु अर्जन देव जी की शहादत पर अयोध्या में होगा रक्तदान शिविर और छबील सेवा।

SHARE:

न्यूज़ स्टोरी

गुरु अर्जन देव जी की शहादत पर अयोध्या में होगा रक्तदान शिविर और छबील सेवा।

*गुरुद्वारा नजर बाग में 30 मई को आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम।

संजय यादव,अयोध्या।

सिख धर्म के पांचवें गुरु, शहीदों के सरताज धन धन श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज की महान शहादत को समर्पित कार्यक्रम 30 मई 2025 को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक गोविंद धाम, नजर बाग में आयोजित किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक जत्थेदार बाबा महेंद्र सिंह जी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संगत को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही राहगीरों व श्रद्धालुओं के लिए छबील (ठंडे मीठे शरबत की सेवा) भी लगाई जाएगी, जो गुरु अर्जन देव जी की सेवा भावना और बलिदान की स्मृति में समर्पित होगी उन्होंने बताया कि गुरु अर्जन देव जी ने सत्य, न्याय और मानवता की रक्षा के लिए जो बलिदान दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। गुरुद्वारे की ओर से सभी श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर पर भाग लेने और सेवा में सहयोग देने की अपील की गई है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment