बजरी माफिया का बेकाबू टैक्टर रहवासी मकान में घुसा,परिवार बाल बाल बचा।

SHARE:

बजरी माफिया का बेकाबू टैक्टर रहवासी मकान में घुसा,परिवार बाल बाल बचा।

देसूरी,पाली।

पाली जिले के देसूरी उपखंड क्षेत्र में बजरी माफियों का आतंक दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। अधिक फेरे कर अधिक पैसा कमाने की होड़ में तेज रफ्तार से भगाने के दौरान क्षेत्र में कई हादशे हो चुके है। पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे बजरी माफियों की जेसीपी व टैक्टर सड़कों मोहल्लों व गलियों में दौड़ते रहते है। लोगों ने बताया कि पुलिस,प्रशासन व खनन विभाग की मिली भगत से अवैध बजरी व पत्थरों अवैध कारोबार फल फूल रहा है।

आज देसूरी के मेन रोड पर गंगा माता मंदिर के पासअवैध बजरी से भरा तेज रफ्तार टैक्टर बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर कर गुलाबपुरी के घर में घुस गया। दरवाजे पर बैठे परिजन दौड़ कर अंदर नहीं जाते तो बड़ा हादसा हो जाता। आए दिन हो रही इस प्रकार की घटनाओं से आम लोगों भय व्याप्त है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment