वर्दी की धोस जमा कर ए.एस.आई. ने किया सरकारी मार्ग अवरुद्ध व रिपोर्ट करने पर दी जान से मारने की धमकियां।
नरेन्द्र सठिया,चित्तौड़गढ़
शोभा लाल, मनोहर लाल, मोहन, फतेहलाल ने जिला पुलिस अधीक्षक महोदय चित्तौड़गढ़ के यहां उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की लक्ष्मी लाल कुमावत पिता चुन्नीलाल ने अपने पुत्रों वह एक अन्य व्यक्ति लाल सिंह के साथ बल प्रयोग करते हुए 981 गैर मुमकिन रास्ते पर दीवार बनाकर निर्माण करना चालू कर दिया जब परिवादीगण ने मुल्जिम को अपने खेत के रास्ते पर निर्माण करने से रोका तो ए.एस.आई लक्ष्मी लाल ने परिवादीगण को धमकाते हुए कहा कि तुम्हें जो करना है कर लो रास्ता में बंद करके रहूंगा और पुलिस के अधिकारी व मंडफिया थानाधिकारी सब मेरे परिचित है रिपोर्ट देने गए तो उल्टा तुम्हें बंद करवा दूंगा तथा परिवादीगण को डरा धमका कर भगा दिया और मरने मारने पर उतारू हो गया जिससे मजबूर होकर परिवादीगण ने जिला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई जिस पर सुनवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





