सपा सरकार की पहचान रहे हैं अवैध कब्जे-धर्मपाल

SHARE:

सपा सरकार की पहचान रहे हैं अवैध कब्जे – धर्मपाल

– भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी के संग की चर्चा

अयोध्या। भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल ने शुक्रवार को मणिराम दास जी की छावनी के सभागार में अयोध्या में अवध क्षेत्र के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी के संग बैठक किया। अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम में अयोध्या महानगर एवं जिले के अनुसूचित वर्ग के पदाधिकारियों के साथ में चर्चा की। दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूवात की।
मंडल अध्यक्षों की बैठक में धर्मपाल ने कहा कि चुनाव से लेकर संगठनात्मक गतिविधियों का आधार मंडल है। मंडल की मजबूत संरचना से मजबूत शक्ति केन्द्र और मजबूत बूथ की संरचना तैयार होगी, जो 2027 में भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत का माध्यम बनेगी। कहा कि मंडल की कार्यसमिति गठित की जानी है। 61 सदस्यीय मंडल कार्यसमिति में 15 पदाधिकारी तथा शेष सदस्य होंगे। इसके साथ ही सभी शक्तिकेन्द्रों का प्रतिनिधित्व भी मंडल कार्यसमिति में सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मंडल कार्यसमिति गठन यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, महिला सहित सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को स्थान मिले। उन्होंने कहा कि मंडल कार्यसमिति की प्रत्येक माह बैठक सुनिश्चित हो तथा मंडल अध्यक्ष अपने प्रवास से सभी कार्यों की डायरी मेन्टेन करने का स्वभाव बनाए। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने वाले मंडलों में मंडल कार्यसमिति का गठन किया जाना है।
उन्होंने अनुसूचित जाति संवाद में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी के स्वप्न का भारत निर्माण हो रहा है। जिसमें सामाजिक न्याय एवं संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों से अनुसूचित जाति सहित सभी वर्गों की आर्थिक व सामाजिक उन्नति तथा राजनैतिक भागीदारी निहित है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए देश को विकसित बनाने का लक्ष्य लेकर चलने वाली एकमात्र पार्टी है। मुस्लिम तुष्टीकरण के ऐजेंडे पर राजनीति करने वाली कांग्रेस व सपा ने गुंडों, अपराधियों, माफियाओं तथा भ्रष्टाचारियों को राजनैतिक संरक्षण देने का काम किया। जिससे सबसे अधिक शोषण अनुसूचित जातियों का हुआ। मां, बहन, बेटियों में असुरक्षा, घर, प्लॉट, खेत खलिहान में अवैध कब्जे सपा सरकार की पहचान रही है। उन्होंने कहा कि हमें अनुसूचित वर्ग के बीच भाजपा के जनकल्याण के कार्य तथा विपक्ष के अनुसूचित वर्ग के शोषण के काले कारनामे लेकर पहुंचना है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने समन्वय के आधार पर मंडल कमेटियों के गठन तथा सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए कार्यकर्ता को प्रोत्साहित करने को कहा।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अम्बेडकर नगर पद्मसेन चौधरी, क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचन्दर यादव, डा अमित सिंह चौहान, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिपंअ प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, अरविंद सिंह, तिलकराम मौर्या, रामप्रीत वर्मा, प्रदीप सिंह, ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह, डा राकेश मणि त्रिपाठी, अमल गुप्ता, हरभजन गौड़ सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment