अयोध्या की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता:एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर।

SHARE:

अयोध्या की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर।

संजय यादव,अयोध्या।

पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि रामनगरी अयोध्या एक अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।एसएसपी डॉ. ग्रोवर ने स्पष्ट किया कि अयोध्या में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वे सुगमता से दर्शन कर सकें, इस उद्देश्य से सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा — दोनों को संतुलित रखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।
भारत-पाकिस्तान तनावपूर्ण हालात के बीच राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक और आवश्यक बल-तैनाती के माध्यम से सुरक्षा को और सुदृढ़ किया गया है। उन्होंने कहा, “राम मंदिर परिसर और उसके आस-पास सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पहले से ही अत्याधुनिक तकनीकी उपकरण और निगरानी तंत्र तैनात किए जा चुके हैं।”एसएसपी ने यह भी उल्लेख किया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह और महाकुंभ जैसे आयोजनों के दौरान जो सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, उसे अभी भी बरकरार रखा गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि परिस्थितियों के अनुसार किसी और बेहतर उपाय की आवश्यकता महसूस हुई, तो उसे तत्काल लागू किया जाएगा।
डॉ. गौरव ग्रोवर ने प्रेस को आश्वस्त किया कि अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था हर स्तर पर सतर्क और सुदृढ़ है तथा जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य एजेंसियां आपसी समन्वय से हर चुनौती का सामना करने को पूरी तरह तैयार हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment