कस्बा लुणावा में दिन दहाडे हुई चेन स्नैचिंग की वारदात के साथ अन्य छः वारदातो पर्दाफाश।

SHARE:

कस्बा लुणावा में दिन दहाडे हुई चेन स्नैचिंग की वारदात के साथ अन्य छः वारदातो पर्दाफाश।

घटना में शरीक एक मुलजिम को किया गिरफ्तार ।

बाली,पाली

विकास कुमार पुलिस महानिरिक्षक रेंज जोधपुर के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन खुलासा के तहत व जिला पुलिस अधीक्षक पाली चुनाराम जाट के आदेशानुसार,चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली,राजेश यादव वृताधिकारी वृत बाली के निर्देशानुसार परबतसिंह थानाधिकारी बाली द्वारा विशेष टीमों का गठन कर आज कस्बा लुणावा में हुई दिन दहाडे चैन स्नेचिंग में वांछित मुलजिम बापर्दा गिरप्तार शुदा मुलजिम जगदीश कुमार उर्फ जगीया पुत्र श्री नानालाल उर्फ नैनु उर्फ भुरा उम्र 28 साल निवासी ग्राम जावास सामीतेड, पुलिस थाना खैरवाडा जिला उदयपुर को गिरफतार किया।

प्रार्थी नरेन्द्र कुमार पुत्र पुखराज सोनी उम्र 51 साल पैशा सुनारी कार्य निवासी चक्कि बास लुणावा पुलिस थाना बाली जिला पाली ने दिनांक 24.04.2025 को उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि मेरी वृद्ध माता श्रीमति भुरीदेवी पत्नि पुखराजजी पास की सरकारी अस्पताल से पुन अपने घर आ रही थी तथा जैसे ही मेरी वृद्ध माता अपने घर के पास पहुँची तभी पिछे से तेज गति से एक मोटरसाईकिल पर दो व्यक्ति सवार होकर आये पिछे से गले में हाथ से खिचकर दो चैन करीबन 30 ग्राम को लुट कर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म की धारा 309 (6) भारतीय न्याय संहिता 2023 में दर्ज कर परबतसिंह थानाधिकारी पुलिस थाना बाली द्वारा शुरू किया गया । गठित टीम द्वारा प्रयासः गठित टीम द्वारा उच्च अधिकारीयों के निर्देशन में घटनास्थल के आस-पास एवं आरोपीगणों के निवास स्थान एवं रहने के ठिकानों के आस पास के करीब 200 सीसीटीवी कैमरे व विडियो रिकॉर्डिंग चेक कर संदिग्धों की पहचान कर करीब 600 किलोमीटर के दायरे में मुलजिमों द्वारा फरार होने के बाद बदल-बदल कर छुपने वाले स्थानों पर दबिश दी जाकर संदिग्धों को दस्तयाब कर पुछताछ कर क्षेत्र में हो रही चैन स्नेचिंग की लगातार वारदातो का पर्दाफाश किया ।

गठित टीम  में परबतसिंह थानाधिकारी पुलिस थाना बाली,गणपतसिंह सउनि,रूपसिंह हैड कानि विशेष भुमिका,महेन्द्रसिंह हैड कानि,संतराम कानि.वृत्त कार्यालय बाली विशेष भुमिका,महेशचंद्र कानि,सत्येन्द्र कानि,जितेन्द्र कानि. नितेश कुमार,अजयपालसिंह,दिलिप कुमार,बनवारीलाल कानि.पुलिस थाना बाली रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment