विश्व मजदूर दिवस सप्ताह के अवसर पर आयोजित हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम
पाली।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) पाली विक्रम सिंह भाटी द्वारा विश्व मजदूर दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में महाराजा श्री उम्मेद मील लिमिटेड पाली में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा श्रमिकों के कानूनी अधिकार, नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना, 2015, उद्योगों और कार्यालयों में श्रमिकों के अधिकार, रोजगार के अधिकार, असंगठित मजदूरों से तात्पर्य, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, ई-श्रम पोर्टल आदि की जानकारी देते हुए कार्यस्थल सुरक्षा और श्रम कानूनों के प्रति मजदूरों को जागरूक किया।
इसके अतिरिक्त सचिव भाटी द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण के आयाम के बारे में सरल भाषा में जानकारी देते हुए बाल-विवाह के दुष्परिणाम, बालिका शिक्षा, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, नालसा व रालसा द्वारा विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, नालसा हेल्पलाइन नंबर, नालसा पोर्टल, हिट एंड रन मोटरयान दुर्घटना प्रतिकर योजना-2022, पॉश एक्ट, शी-बॉक्स पोर्टल, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार आदि के संबंध में जागरूक किया। इसके साथ ही मांगीलाल तंवर अधिकार मित्र द्वारा मजदूरों को ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों के रजिस्टेªशन प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में श्रम निरीक्षक श्रीमती अनीता, वरिष्ठ प्रबंधक उम्मेद मील पाली सतीश चंद्र शर्मा, उपप्रबंधक उम्मेद मील पाली अभयसिंह राणावत आदि उपस्थित रहें।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





