मखौड़ा, परसरामपुर, बस्ती। संजय यादव अयोध्या श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में यशस्वी विंदु गद्दाचार्य स्वामी श्री देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज की अध्यक्षता में संचालित श्री राम महायज्ञ कथा व्यास श्रद्धेय श्याम दास जी महाराज के श्रीमुख से हो रही श्री राम कथामृत की वर्षा में सराबोर हो संत, भक्त कृतकृत्य हो रहे हैं।
इस पुनीत अवसर पर विद्वान संतों, मनीषियों द्वारा भगवान के चरित्र का वर्णन किया जा रहा जिसे श्रवण कर भक्तों को कृतार्थ कर रहे हैं। इस पावन अवसर पर तुलसी द्वाराचार्य, मिथिला पीठाधीश्वर जगद गुरु स्वामी श्री विष्णु देवाचार्य जी महाराज ने संतों, भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए कहा कि जो तीर्थ में जो जाता है उसका भाग्य खुल जाता है जिसके दरवाजे पर चलकर संत पहुंच जाता है वह परम शौभाग्यशाली होता है। महाराज श्री ने कहा कि आपके दर्शन से हमारा शौभाग्य खुला है
कहा। मखौड़ा वासी बड़े शौभाग्य शाली है जहां संत पधार रहे हैं। कुछ संत ऐसे होते है जो भगवान के पास भेजते हैं एक संत ऐसे है जो कहते है भगवान खुद चलकर आयेंगे । संत का दर्शन होने से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। साधु संत भगवंत की यही विशेषता है जिसको कोई नहीं देखता उसे संत, साधु, भगवंत देखते है। श्री राम ही अनुकरणीय है दूसरा कोई नहीं, भगवान सभी पर अनुग्रह करते हैं। भगवान ने अहिल्या पर अनुग्रह कर उद्धार किया। इस पावन अवसर पर यशस्वी विंदु गद्दाचार्य स्वामी श्री देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज ने
भक्तों को कथामृत का रसपान कराते हुए कहा कि मखौड़ा ऐसी भूमि है जो मिथिला अयोध्या को मिला देती है। जनक पुर पांडित्य की भूमि है, जनक जी जान गए है कि राम जी कोई सामान्य बालक नहीं है। जनक पुर ने राम जी को इतना बड़ा सम्मान दिया। जनक जी महाराज यह जानने के बाद भी अपना हठ नहीं छोड़ रहे कि राम जी परमात्मा हैं। सभी अयोध्या वासी सदुणों से युक्त हैं। इस अवसर पर श्री केशव दास जी, श्री सनकादिक दास जी, श्री नरोत्तम दास जी, श्री केशव दास जी महाराज, महंत श्री
मुकेश दास जी गोवर्धन मंदिर अयोध्या, महंत श्री जय राम दास जी महाराज, श्री राम यज्ञ के व्यवस्थापक श्री सूर्य नारायण दास वैदिक जी द्वारा सभी समागत संत, महंतो, अतिथियों का स्वागत, सम्मान किया गया। मंदिर में नित्य अन्न क्षेत्र, भंडारा संचालित हो रहा है जिसमें सभी संत, महंत, भक्त, अतिथि छेत्र वासी, ग्रामवासी भोजन प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। विंदु गद्दाचार्य स्वामी श्री देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज द्वारा सभी को दक्षिणा भेंट विदाई प्रदान कर सम्मानित किया जाता है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





