अयोध्या के सिद्ध पीठ लवकुश भवन में प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ, मूर्तियों का कराया गया जलाधिवास।

SHARE:

अयोध्या के सिद्ध पीठ लवकुश भवन में प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ, मूर्तियों का कराया गया जलाधिवास।

संजय यादव,अयोध्या।

  1. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम धार्मिक नगरी अयोध्या में स्थित सिद्ध पीठ लवकुश भवन वाल्मीकि आश्रम में प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ भव्यता के साथ हुआ। महोत्सव की शुरुआत मूर्तियों के जलाधिवास संस्कार से की गई, जिसमें उन्हें शास्त्रीय विधि-विधान से जल में रखा गया। यह प्रक्रिया मूर्तियों में दिव्यता और प्राण-प्रतिष्ठा के पहले चरण के रूप में संपन्न होती है। जलाधिवास के पश्चात अन्नाधिवास की रस्म अदा की जाएगी, जिसमें मूर्तियों को अन्न में प्रतिष्ठित किया जाएगा। इस धार्मिक क्रम को प्रतिदिन परंपरागत और प्राणिक विधियों के अनुसार संपन्न किया जाएगा। इस प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत 108 शिवलिंग, गंगा जी की मूर्ति एवं दक्षिण मुखी हनुमान जी एवं नवदुर्गा की स्थापना की जाएगी। आयोजन की अगुवाई लवकुश भवन, वाल्मीकि आश्रम के महंत पूज्य राम केवल दास जी महाराज की अध्यक्षता में की जा रही है। सिद्ध पीठ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और पूरे परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों की मंगलमय ध्वनि गूंज रही है। आयोजकों के अनुसार यह प्रतिष्ठा महोत्सव कई दिनों तक चलेगा और इसमें दूर-दूर से साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। मंदिर के उत्तराधिकारी ओम दास जी एवं रामदास जी नेवी पूजा पाठ मैं सम्मिलित रहे इस अवसर पर जजमान के रूप में , राजकुमार अग्रवाल गोरखपुर एवम कन्हैया लाल, रहे इस अवसर पर शंकर लाल खाटू वाले मधुबाला गुप्ता उषा खाटूवाले कौशल्या देवी प्रमोद अग्रवाल अंकित चौहान सहित कई जनपदों से पधारेभक्ति एवं शिष्य गण उपस्थित रहे।
Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment