पंचायती राज मंत्री दिलावर ने ली समीक्षा बैठक दिये आवश्यक निर्देश।
ग्रामीण क्षेत्रों व पंचायतों को स्वच्छ बनायें – पंचायतीराज मंत्री दिलावर।

वाल्मीकि समाज के सामूहिक विवाह के वर वधु को दिया आशीर्वाद।
- पाली।
शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को जिला परिषद सभागार में पंचायती राज विभाग व शिक्षा विभाग की कार्य योजनाओं की प्रगति की जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली।
बैठक में शिक्षा मंत्री दिलावर ने अधिकारियों से कहा कि वे प्रदेश जिले व ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ बनाये व नियमित रूप से साफ-सफाई हो क्योंकि जहां गंदगी होती है वहां बीमारियों का प्रकोप अधिक होता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे फील्ड में भ्रमण करें और कर्तव्यनिष्ठता से कार्य कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि प्रदेश स्वच्छता में देश में नंबर वन बनें। इसके लिए हम सभी मिलकर प्रयास करें कि हमारा प्रदेश साफ सुथरा हो। बैठक में उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी ली।
बैठक में उन्होंने जिला, ब्लॉकवार, विभागवार कार्याें व प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये, साथ ही स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में साफ सफाई, गांव के पानी की निकासी कचरा निस्तारण कचरा संग्रहण, वाटरशेड एमजेएसए 2.0 कार्यों, स्वामित्व योजना, विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु आवास विहीन व्यक्तियों को सर्वे कर भूखंड व पट्टा आवंटन के बारे में जानकारी ली, गत समय में कितना किया गया और अब कितना बाकी है की जानकारी लेकर आने वाले समय में वितरण के बारे में बताया। बैठक में पिंक टायलेट, सामुदायिक स्वच्छता परिसर, पॉलीथीन का उपयोग रोकने के लिये, आने वाले समय में पौधारोपण के बारे में विस्तार से चर्चा कर जानकारी ली व आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बर्तन बैंक योजना में राजीविका के माध्यम से जरूरतमन्द को लाभान्वित करने के बारे में निर्देश दिये। इसके साथ ही मनरेगा कार्य, एमएलए लेड में शिक्षा विभाग, प्रधानमंत्री आवास, श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना आदि की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला प्रमुख रश्मि सिंह भी मौजूद रही।
बैठक में जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने जिले की विभिन्न योजनाओं के कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी मुकेश चौधरी ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र राणावत, पाली प्रधान मोहिनी देवी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेन्द्र सिंह, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी राहुल पुरोहित, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त विकास अधिकारी, कर्मचारी सुनील भंडारी मौजूद रहे। पंचायती राज व शिक्षा मंत्री ने इससे पहले ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया व निरीक्षण किया। साथ ही लाम्बिया गांव में भामाशाह द्वारा वाल्मिकी समाज के 11 जोड़ो के सामूहिक विवाह में वर-वधू को आर्शीवाद दिया।
————
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





