बाल विवाह अभियान के तहत धर्म गुरुओ के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

SHARE:

बाल विवाह अभियान के तहत धर्म गुरुओ के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

पाली।

जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के सयुक्त तत्वाधान में ग्रामीण एवम सामाजिक विकास संस्था / जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एलाइंस द्वारा सामूहिक रूप से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत परशुराम जयंती पर धर्म गुरुओ के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पाली- लखोटिया महादेव मंदिर परिचर में ब्राह्मण समाज के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के सयुक्त तत्वाधान में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में धर्म गुरु एवं पाली समाज के पदाधिकारी और समाज के लोगों और महिलाएं बच्चों को बाल विवाह के दुष्प्रभाव और रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन और जीएसवीएस से जिला समन्वयक अमन कुमार वैष्णव के निर्देश में सभी को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई गई की 18 वर्ष से कम आयु की लड़की और 21 वर्ष से कम आयु के लड़के की शादी नहीं करवाने के बारे में जानकारी दी गई एवं धर्म गुरुओ के द्वारा संदेश देकर बाल विवाह नहीं करने की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग उपनिदेशक भागीरथ चौधरी ने बताया कि जिला हब एंपावरमेंट ऑफ वूमेन से जेंडर स्पेशलिस्ट राज श्री के द्वारा सभी को जानकारी दी गई बाल विवाह नहीं करवाए यह कानूनी अपराध हैं कही बाल विवाह होता है तो प्रशासन को सूचना देवे और बाल विवाह के रोक थाम में सभी से सहयोग की अपील की। इस मौके पर जिला हब एंपावरमेंट ऑफ वूमेन से जेंडर स्पेशलिस्ट राजश्री , इन्दु, यू डी सी अम्रत ,अशोक चौधरी व ग्रामीण एवम् सामाजिक विकास संस्था से अमन कुमार सुनीता चौधरी , धन्नाराम, विप्र फाउंडेशन के प्रमोद देव सीनियर एडवोकेट पीएम जोशी दिलीप दवे शरद ओझा, अरुण दवे, जितेंद्र व्यास, अमर दीप शर्मा, हरवंश दवे, अरुण दवे ईश्वर सिखवाल, रामपाल शर्मा, सोहन उपाध्याय नन्द किशोर पारिख, जुगल दाधीच ,रमेश मिश्रा, कमलेश शर्मा, महावीर सिंह सुकरलाई, दिनेश दवे, पवन पाण्डे सहित समाज बंधु धर्म गुरु, महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।

———

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment