अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ (शाखा सादड़ी, जिला पाली) द्वारा नगर पालिका सादड़ी के ठेका सफाई कर्मी झाड़ू डाउन हड़ताल पर।
सादड़ी,पाली।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ, सादड़ी के नेतृत्व में नगर पालिका सादड़ी के ठेका सफाई कर्मचारी आज से झाड़ू डाउन हड़ताल पर चले गए हैं। यह कदम कर्मचारियों की मांगों को लेकर लंबे समय से जारी उपेक्षा और ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे शोषण के विरोधस्वरूप उठाया गया है।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सफाई कर्मियों का वैतन बड़ाया जाये , काम की स्थिति बेहद खराब है, और सुरक्षा के उचित साधनों का भी अभाव है। हड़ताल के चलते नगर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन और नगर पालिका द्वारा शीघ्र कोई समाधान नहीं निकाला गया, तो यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 160





