आतंकियों व उनके आकाओं को मौत के घाट उतारने की मांग। दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि।

SHARE:

  1. आतंकियों व उनके आकाओं को मौत के घाट उतारने की मांग। दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि।

सिरोही

सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान जिला सिरोही के जिलाध्यक्ष गोपसिंह देवड़ा के नेतृत्व में ठाकुर बावजी मंदिर परिसर वीरोली में  पहलगांव कश्मीर मे आतंकवादीयो द्वारा हिन्दुओं बर्वरतापूर्वक की गई नृशंस हत्याकांड के विरोध में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवगंत आत्माओं को शांति व परिजनो को दुखद घड़ी में सबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। व दो मिनट का मौन धारण किया गया आतंकवादियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने  व आतंकियों  व उनके आकाओं को मौत के घाट उतारने की मांग की गई। शोक सभा में ईश्वर सिंह,सज्जनसिंह,अनूप सिंह,वचन पुरी,सादलाराम भोपाजी,महेंद्र सिंह, हरिराम,रणजीत सिंह,दीप सिंह,हुकम सिंह, भैराराम,गोपाल सिंह,जवानाराम वगैरा ग्रामवासी  मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment