सारंगवास खेतलाजी मन्दिर का ट्रस्ट कमेटी ने खोला भंडार,5 लाख 28 हजार की राशि हुई प्राप्त।
देसूरी ।
सारंगवास खेतलाजी मन्दिर में स्थित भंडार को शनिवार को विधिवत रूप से ट्रस्ट अध्यक्ष भगाराम चौधरी के सानिध्य में पदाधिकारी व सदस्यों की ओर खोला गया। जिसमे 5 लाख 28 हजार 990 रुपये की राशि प्राप्त हुई। जिसको ट्रस्ट के बैंक खातों में जमा करवाई जायेगी।
ट्रस्ट के सचिव महेशसिंह चारण ने बताया कि मन्दिर प्रांगण में मौजूद भंडार को खोलने के लिए कमेटी की ओर निर्णय लिया गया था। जिसको लेकर सभी कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों को सूचना दी गई। जिसके बाद 26 अप्रैल शनिवार को भंडार खोलने का निर्णय लेते हुए सभी कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य ट्रस्ट कार्यालय पहुँचे। वही कुछ ही समय के बाद भंडार की चाबी लेकर आना पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी मांगीलाल चौहान व पटवारी सारंगवास खेतलाजी पहुचे,ओर भंडार की चाबी कमेटी को सौप दी। उसके बाद कमेटी की ओर वीडियो ग्राफी कर भंडार को विधिवत रूप से खोला गया। जिसमें प्राप्त राशि की कमेटी के सदस्यों की ओर से गिनती की गई। जिसमें 528990 की राशि प्राप्त हुई। जिसको ट्रस्ट कमेटी के बैंक खातों में जमा करवाई जायेगी। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष भगाराम चौधरी,कोषाध्यक्ष मूलाराम मेघवाल,सचिव महेशसिंह चारण व सदस्य छतरसिंह सोलंकी, खरताराम चौधरी,कमलेश सोनी,रताराम चौधरी,रामलाल प्रजापत,दिनेश आदिवाल,मांगीलाल चौधरी,खरताराम मेघवाल,रमेश चौधरी एवं ट्रस्ट के व्यवस्थापक सोहनलाल टांक,कल्याणसिंह,गोतमसिंह,अशोक कुमावत उपस्थित थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





