रावणा राजपूत समाज संस्थान के 1111 पाली के परिदों के परिंडा अभियान का शुभारंभ।

SHARE:

रावणा राजपूत समाज संस्थान के 1111 पाली के परिदों के परिंडा अभियान का शुभारंभ।

पाली।

पाली जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे परिंडा अभियान को भामाशाहों और समाजसेवी संस्थाओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस अभियान के तहत, जिले में परिन्दों के लिए परिंडे लगाए जा रहे हैं ताकि उन्हें गर्मी के मौसम में पानी मिल सके।

जिला कलेक्टर एल एन मंत्री के सानिध्य में आज शनिवार को रावणा राजपूत समाज संस्थान के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से 1111 परिंडों के वितरण का शुभारंभ किया।
समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर एन एल मंत्री ने कहा कि बेजुबान परिन्दों के लिये पेयजल की व्यवस्था कराना परमार्थ का कार्य है। साथ ही प्राकृतिक और पर्यावरण का संरक्षण भी होता है।इस पुण्य कार्य मे अपना परिंडा अभियान में योगदान के लिये सीमित की प्रशंसा की ।
परिंडा अभियान के जिला सयोजक सोहन लाल भाटी ने बताया कि परिंडों का वितरण रावणा राजपूत समाज संस्थान द्वारा पाली जिले के ईकाई स्तर पर गठित इकाइयों के माध्यम से 1111 परिंडे वितरित किए जाएगे।
अभियान का उद्देश्य पक्षियों को गर्मी के मौसम में पानी उपलब्ध कराना है, और इसके लिए जिला प्रशासन और समाजसेवी संस्थाएं मिलकर काम कर रही हैं। समिति के सदस्यों से आग्रह किया इस पुण्य एव परमार्थ के लिये परिंडो की नियमित देखभाल एवँ पानी डालते रहे। मात्रा में परिंदों को पानी मिलाने से परिंदों में हाइड्रेट की मात्रा बनी रहेगी परिंडा वितरण के दौरान सरंक्षक मूलसिंह भाटी, जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह परिहार, अर्जुन मेहता,महेन्द्र बोहरा ब्रांड एंबेसडर परिंदा अभियान पाली,जनसेवा सद्भावना समिति के चेयरमैन राजकुमार मेड़तिया,कुलदीप पंवार, महिला जिलाध्यक्ष सिंधु कंवर ,शहर अध्यक्ष रतन सिंह झाला केशर सिंह मांगलिया,गोपाल सिंह चावड़ा, सन्तु सिंह सोलंकी, लाल सिंह पंवार, किशोर सिंह सोलंकी, पूनम सिंह, विक्रम सिंह भेसाणा, मांगूसिंह गोयल, शैतान सिंह राठौड़, राजू सिंह आऊवा, दलपत सिंह , महेंद्र सिंह भाटी, राजू सिंह पंवार, सुमेर सिंह चावड़ा, करण सिंह, जब्बर सिंह देवल, ओम सिंह सोढा, जवाहर सिंह खोखर, गणपत सिंह दईया, भवानी सिंह, सहित कई गणमान्य बंधुओ उपस्थित रहे।

——

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment