पाली व रोहट ब्लॉक उचित मूल्य दुकानदारों ली बैठक।

SHARE:

  1. पाली व रोहट ब्लॉक उचित मूल्य दुकानदारों ली बैठक।

पाली।

खाद्य मंत्री द्वारा गिव अप के तहत जारी दिशा निर्देशों की अनुपालना में शनिवार को पंचायत समिति सभागार पाली में ब्लॉक पाली एवं रोहट के समस्त उचित मूल्य दुकानदारों की बैठक ली गई, जिसमें स्पष्ट निर्देश है कि अंतिम पंक्ति में खडे लोगों को सरकारी योजनाओं से जोडकर लाभान्वित किया जाए ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड सके।

जिला रसद अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा अपात्र लोगों को स्वेच्छा से नाम हटाने के लिए ‘‘गिव-अप अभियान’’ प्रारंभ किया गया है। गिव अप अभियान के तहत जिले में अब तक 5612 परिवारों के 23854 सदस्यों द्वारा आवेदन करने पर उनका नाम खाद्य सुरक्षा सूची से निष्कासित किया जा चुका है। इस अभियान के तहत आयकर दाता, चौपहिया वाहन धारक, सरकारी कर्मचारी या अन्य आर्थिक रूप से सक्षम व्यक्ति दिनांक 30 अप्रेल, 2025 तक खाद्य सुरक्षा योजना से अपना नाम स्वेच्छा से हटवा सकते है, उसके पश्चात् संबंधित अपीलीय अधिकारी उपखण्ड अधिकारी से जांच करवायी जायेगी तथा अपात्र पाये जाने पर उनके विरूद्ध वसूली की कार्यवाही होगी। इस संबंध में बैठक में उपस्थित समस्त उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षैत्र के अपात्र परिवारों का चिन्हिकरण कर उन्हें स्वतः ही खाद्य सुरक्षा योजना से नाम हटाने हेतु आवेदन करने बाबत प्रेरित करे।

उन्होंने बताया कि मुख्य मंत्री की बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के बिन्दु संख्या 80 अनुसार अल्प आय वर्ग के परिवारों को भी रोजमर्रा की आवश्यकता का सामान उचित मूल्य पर मिल सके। इसके लिए 5 हजार उचित मूल्य दुकानों पर ‘‘अन्नपूर्णा भण्डार’’ खोले जाने है। उक्त संबंध में इच्छुक उचित मूल्य दुकानदारों को सहमति पत्र प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि प्रस्ताव विभाग को भिजवाये जा सके।

बैठक में जिला रसद अधिकारी मनजीत सिंह, प्रवर्तन अधिकारी कमल कुमार पंवार व जितेन्द्रसिंह आशिया तथा कनिष्ठ सहायक हेमन्त सेन व धर्मपालसिंह जैतावत और उचित मूल्य दुकानदार उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment