जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया औचक निरीक्षण, दिए साफ-सफाई व मॉनिटरिंग के निर्देश।

SHARE:

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया औचक निरीक्षण, दिए साफ-सफाई व मॉनिटरिंग के निर्देश।

संजय यादव,अयोध्या।

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोर्ट रूम, आपदा प्रबंधन कार्यालय, संयुक्त कार्यालय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कार्यालय तथा आईजीआरएस कक्ष का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट व प्रोटोकॉल अनुभाग में कार्य प्रणाली की जानकारी ली और साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने संयुक्त कार्यालय में उपलब्ध पंजिकाओं और पुरानी पत्रावलियों के रख-रखाव की स्थिति देखी और उनके सुव्यवस्थित संचालन पर जोर दिया।आईजीआरएस कक्ष में जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों, डिफॉल्ट शिकायतों तथा रैंकिंग की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने न्यायिक अभिलेख कार्यालय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रकोष्ठ, जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पेयजल व्यवस्था और शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महेन्द्र कुमार सिंह, विशेष कार्याधिकारी, कलेक्ट्रेट नाजिर सहित अन्य पटल सहायक उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment