सीएचसी में प्रशासनिक फेरबदल: डॉ. संतोष सिंह बने मवई के अधीक्षक, डॉ. सुमत सिंह को सौंपी गई सुनबा की कमान
डिप्टी सीएम के दौरे के बाद स्वास्थ्य विभाग में हुआ बड़ा बदला
संजय यादव अयोध्या।
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के हालिया दौरे के बाद सीएचसी सुनबा की व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से किए गए बदलाव में नया मोड़ आया है।
पूर्व में सुनबा सीएचसी के अधीक्षक डा. सतीश चंद्रा को पद से हटाते हुए डॉ. संतोष सिंह को वहां का अधीक्षक नियुक्त किया गया था, लेकिन डॉ. संतोष सिंह ने वहां चार्ज नहीं लिया। इसके बाद शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने आदेश में संशोधन करते हुए डॉ. संतोष सिंह को सीएचसी मवई का अधीक्षक नियुक्त किया है।
वहीं, सीएचसी मवई में तैनात रहे डॉ. सुमत सिंह को अब सुनबा सीएचसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह बदलाव स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।इस प्रशासनिक फेरबदल के क्रम में सीएचसी मवई के पूर्व अधीक्षक डॉ. पी.के. गुप्ता को पदोन्नत कर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी बनाया गया है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





