श्री चामुण्डा माताजी मंदिर मुण्डारा में हुई नकबजनी वारदात का पर्दाफाश। शातीर नकबजन अरेस्ट।

SHARE:

पुलिस थाना सादडी को मिली बडी सफलता।
श्री चामुण्डा माताजी मंदिर मुण्डारा में हुई नकबजनी वारदात का पर्दाफाश।
शातीर नकबजन दिनेश गरासिया गिरफ्तार।

कई और वारदाते खुलने की संभावना।

सादड़ी,पाली

प्रकरण में तलाश के दौरान थाना बाली में काठेश्वर महादेव मंदिर चोरी में वांछित ईनामी मुलजिम राकेश गरासिया व थाना रानी में बिजोवा ग्राम में हुई मामाजी मंदिर की डैकेती की वारदात में बाद वाका फरार मुलजिम भैराराम उर्फ भैरया गरासिया दस्तयाब।

जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट आई.पी.एस. ने बताया कि दिनांक 16.04.2025 को श्री चामुण्डा माताजी मंदिर मुण्डारा ट्रस्ट के रिसीवर उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाली श्री दिनेश विश्नोई ने एक लिखित रिपोर्ट इस आश्य की पेश की कि दिनांक 15-16.04.2025 की मध्य रात्री में मंदिर में अज्ञात चोरो द्वारा दानपेटी को तोडकर करीब 04 लाख रूपये की नगदी चुरा कर लेकर चले गये।” वगैरा के संबध में प्रकरण संख्या 79/2025 थाना सादडी पर पंजिबद्व हुआ। उक्त घटना को गंभीरता से लिया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली श्री चैनसिंह महेचा के निकटतम सुपरविजन एवं श्री राजेश यादव उप अधीक्षक पुलिस वृत बाली के निर्देशन व श्री हनवंतसिह सोढा पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सादडी जिला पाली व श्री गौतम बागड़ी मु.आ. 531 साईबर सैल पाली के नेतृत्व में पुलिस थाना सादडी पर एक विशेष टीम का गठन कर उक्त वारदात को सरसब्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। गठीत टीम द्वारा भरसक प्रयास कर घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों व सीसीटीवी फुटेज व आने व जाने वाले रास्तों व आस-पास संदिग्धान व बैरो पर संदिग्ध कार्य करने वालों पर विशेष सतत् निगरानी रख कर व मानवीय स्त्रोत व तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर मुलजिम दिनेश कुमार गरासिया पुत्र बाबुराम गरासिया उम्र 20 साल निवासी गोडारा, भाटो का सायरा पुलिस थाना सायरा जिला उदयपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिसको आज दिनांक 20.04.2025 को प्रकरण संख्या 79/2025 थाना सादडी में गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में शरीक अन्य मुल्जिमानों के बारे में व माल मशरूका बाबत् गहनता से तकनिकी व मनौवैज्ञानिक रूप से पूछताछ व अनुसंधान किया जा रहा है। जिनसे और भी कई वारदातों का खुलासा होने की पूर्ण संभावना हैं। उक्त प्रकरण को सरसब्ज करने में श्री गौतम बागड़ी मु.आ. 531 साईबर सैल पाली व श्री संतराम मीणा कानि. 1337 की सराहनीय भुमिका रही।

टीम द्वारा किये गये प्रयास :-

गठीत टीम द्वारा घटनास्थल पर एमओबी टीम व साईबर टीम बुलाकर निरीक्षण करवाया गया तथा घटनास्थल के आस पास लगे सभी सीसीटीवी फुटेजो का अवलोकन कर तकनिकी सहायता एव् मुखबिरान व चालानशुदा मुल्जिमानों पर निगरानी रखी गई। गठीत टीम को मुखबिरान से ईतला प्राप्त हुई कि दिनेश कुमार गरासिया पुत्र बाबुराम गरासिया उम्र 20 साल निवासी गोडारा, भाटो का
सायरा पुलिस थाना सायरा जिला उदयपुर जो वर्तमान में परिवार सहित गांव बांगड़ी पुलिस थाना साण्डेराव में प्रेमसिंह राणावत के बैरे पर परविार सहित कृषि का कार्य करता है जो संदिग्ध है। जिस पर टीम द्वारा दिनेश गरासिया पर विशेष निगरानी रखी गई तो पाया कि उक्त मुल्जिम शातिर बदमाश है और आले दर्जे का चोर है जिस पर गठीत टीम द्वारा आज दिनांक 20.04.2025 को गोडारा, रावो का सायरा जिला उदयपुर से दस्तयाब किया जाकर प्रकरण में गठीत टीम द्वारा तकनिकी व मनोवैज्ञानिक रूप से अनुसंधान किया गया तो मुल्जिम दिनेश द्वारा अपने 02 अन्य साथियों सहित माताजी मन्दिर मुण्डारा में नकबजनी की वारदात स्वीकार्य करने पर प्रकरण संख्या 79/2025 में गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में अन्य शरीक मुल्जिमानों व माल बरामदगी हेतु गहनता से पुछताछ की जा रही है जिनसे जिला पाली व उदयपुर की दर्जनो वारदातों का खुलासा होने की पूर्ण संभावना है।

तरीका वारदात :-

उक्त गरासियां गैंग का सरगना दिनेश पुत्र बाबूराम जाति गरासिया से पुछताछ के दौरान पाया गया कि सरगना जिला पाली में बांगड़ी पुलिस थाना साण्डेराव में कृषी का कार्य करता है और अपने गांव आने-जाने का मुख्य मार्ग सादडी फालना व साण्डेराव स्टेट हाईवे हैं मुल्जिम द्वारा घटना से पूर्व मन्दिर में दर्शन करने के बहाने पूर्व रैकी कर आने व जाने वले रास्तो को देखकर चोरी करने प्लान तैयार किया अपने दो अन्य साथियों को दिनांक 15.04.2025 को दिन में बस द्वारा सादड़ी आये व सादडी से मुण्डारा पैदल पैदल ही गये व मन्दिर के पास जंगल में दिन के समय छीप कर रात्री होने का इंतजार किया व रात्री होने पर मुल्जिमानों द्वारा मन्दिर के पिछले रास्तों से मन्दिर में प्रवेश कर दानपात्र को तोडकर मन्दिर परिसर में ही पूछे खाली पड़े कमरे में ले जाकर दानपात्र से रूपये चोरी कर ले गये। मुल्जिमान गरासिया जाति से है और आसपास के लोगो को देखकर स्वयं पैसो वाला बनने व अपने शौक मौज पुरा करने के लिए मन्दिर चोरी करने का प्लान तैयार किया।

गठीत टीमः-

श्री हनवन्त सिंह सोढा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सादडी
श्री भगवानसिंह सउनि पुलिस थाना सादडी
श्री गौतम आचार्य मुआ. साईबर सैल पाली,
श्री अमर चन्द कानि.
श्री अरविन्द कानि.
श्री सोनाराम कानि.
श्री मूलाराम कानि.
श्री चुनाराम कानि.
श्री कैलाश कानि.
श्री संतराम कानि. 1337 वृत कार्यालय बाली (विशेष भुमिका)
श्री सुरेन्द्र कुमार कानि. सादडी।
श्री शैलेन्द्र कानि. 1804 साईबर सैल पाली।
श्री इन्द्रसिंह कानि. ड्राईवर पुलिस लाईन पाली।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment