सादड़ी पुलिस ने 78 लाख का 492.145 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद,वाहन जब्त,आरोपी फरार।

SHARE:

पुलिस थाना सादडी जिला पाली द्वारा ऑपरेशन भौकाल-2 के तहत बडी कार्यवाही

स्कॉर्पियो वाहन से 492.14 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद।
अवैध डोडा पोस्त की बाजार कीमत करीब 78 लाख रूपये बताई गई।

सादड़ी,पाली

जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट आई.पी.एस. ने बताया कि आज दिनांक 20.04.2025 को श्रीमान् महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर द्वारा जोधपुर रेंज में मादक पदार्थों की धरपकड बाबत् चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन भौकाल-2 के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरूध कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली श्री चैनसिंह महेचा के निकटतम सुपरविजन एवं श्री राजेश यादव उप अधीक्षक पुलिस वृत बाली के निर्देशन में श्री हनवंतसिह पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सादडी जिला पाली के नेतृत्व में पुलिस थाना सादडी टीम द्वारा नाकाबन्दी के दौरान एक बिना नम्बरी स्कॉर्पियो वाहन एस-11 में से 492.14 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई। उक्त वाहन में तस्कर अवैध डोडा पोस्त भरकर उदयपुर जिले की सायरा सीमा से राणकपुर की तरफ आ रहे थे जो पुलिस की नाकाबन्दी को देखकर पुनः सायरा की तरफ भागने लगे जिनका पुलिस जाब्ता द्वारा पिछा करने पर तस्करो द्वारा वाहन को राणकपुर सूर्य मंदिर के पास छोड़कर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकले वाहन की तलाशी लेने पर 25 कटटो में डोडा पोस्त 492.14 किलोग्राम भरा पाया गया जिसका बाजार मूल्य 78 लाख रूपये है। उपरोक्त कार्यवाही पर प्रकरण दर्ज कर अज्ञात मुलजिमान की तलाश शुरू की गई।
टीमः-
श्री हनवन्त सिंह सोढा नि.पु. थानाधिकारी सादडी अमर चन्द कानि.
श्री अरविन्द कानि.
श्री सोनाराम कानि.
श्री चन्द्रपाल कानि,
श्री मूलाराम कानि. पुलिस थाना सादडी सहित सहयोगी टीम का सहयोग रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment