अयोध्या में श्री गोवर्धन संस्कृत महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्रों का उपनयन संस्कार सम्पन्न।
संजय यादव,अयोध्या।
श्री गोवर्धन संस्कृत महाविद्यालय, रामकोट अयोध्या में प्राचार्य जयप्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में नवप्रवेशित छात्रों का उपनयन संस्कार संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर विद्यार्थियों को वैदिक परंपरानुसार गायत्री मंत्र का जप, वेदाध्ययन तथा ब्रह्मचर्य जीवन के महत्व का पाठ पढ़ाया गया।संस्कार के दौरान छात्रों को माता-पिता और गुरुजनों की सेवा के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की प्रेरणा दी गई। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने वैदिक संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में महाविद्यालय की भूमिका की सराहना की।कार्यक्रम में रमेंद्र मोहन मिश्रा, शिवेंद्र मिश्रा, विमलेंद्र मोहन मिश्रा, प्रवेश शुक्ल, लालजी मिश्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 99





