समय पर मिला उपचार, ब्रेन हैमरेज से पीड़ित महिला की बची जान।

SHARE:

समय पर मिला उपचार, ब्रेन हैमरेज से पीड़ित महिला की बची जान
108 एंबुलेंस कर्मियों ने निभाई ज़िम्मेदारी, समय पर पहुंचाया हायर सेंटर

संजय यादव,अयोध्या।

एक बार फिर 108 एंबुलेंस सेवा ने समय पर अपनी जिम्मेदारी निभाकर एक महिला की जान बचाई। पड़ोसी जनपद बस्ती की निवासी 42 वर्षीय बिंदु देवी पत्नी राम बहाल को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पहले अयोध्या जिला अस्पताल लाया गया। यहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
रेफर होने के बाद मरीज के पति ने 108 एंबुलेंस सेवा पर संपर्क किया। कंट्रोल रूम से अयोध्या में तैनात एंबुलेंस (संख्या यूपी 32 एफजी 0539) के ईएमटी सर्वेश कुमार मिश्रा को लाइन पर लेकर तीमारदार से बात कराई गई। इसके बाद ईएमटी सर्वेश अपने साथी पायलट यादवेंद्र के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और मरीज को आवश्यक दस्तावेज लेकर तुरंत एंबुलेंस से लखनऊ के लिए रवाना हुए।कर्मठता का परिचय देते हुए एंबुलेंस टीम ने समय से पहले महिला को राम मनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर उनकी जान बचाई।इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम प्रबंधक दीपक अस्थाना, आरएम अजय और अनिल पांडेय ने संयुक्त रूप से बताया कि मरीज को समय पर बेहतर इलाज दिलाना ही 108 सेवा का मुख्य उद्देश्य है। हमारे ईएमटी और पायलट इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं, जिसके लिए संस्था समय-समय पर उन्हें पुरस्कृत भी करती है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment