ग्रामीण अंचलों में भी गूंजी बाबा साहब की जय घोष: शिवेंद्र सिंह।
संजय यादव,अयोध्या।
जिले के ग्रामीण अंचलों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भारतीय संविधान के शिल्पकार, समाज सुधारक,विधिवेत्ता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती।बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के निर्देशन में कराई गई बाबा साहब के प्रतिमा स्थलों की साफ सफाई।जयंती के मौके पर सोमवार को अयोध्या विधानसभा के पूरा ब्लाक में ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्राम सभा दतौली व मडना सहित दर्जनों ग्राम सभाओं में आयोजित किए गए भव्य कार्यक्रम।कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने मौजूद लोगों को बताया बाबा साहब के संघर्षों का इतिहास, सैकड़ों लोगों के साथ बाबा साहब के आदर्शों पर चलने की ली शपथ।कार्यक्रम के बाद ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह का बयान,बाबा साहब का जीवन सामाजिक न्याय,समानता और समावेशिता के लिए रहा है समर्पित,उनके विचार आज भी देश को देते हैं प्रेरणा।शिवेंद्र सिंह ने कहा केन्द्र व प्रदेश सरकार बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के विचारों को आत्मसात करते हुए गरीबों,मजदूरों,शोषितों व वंचितों के उत्थान के प्रति है दृढ़ संकल्पित।भेदभाव के खिलाफ व गरीबों शोषितों व वंचितों के हितों की रक्षा के लिए बाबा साहब के संघर्ष हमें आज भी प्रदान करते हैं प्रेरणा।उन्होंने कहा बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब उनके सिद्धान्तों व विचारों का पालन करने के साथ हम समाज के हित काम करने का संकल्प लेंगे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामवासी रहे मौजूद।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





