जिलेभर में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया लाभ।
पाली,
आयुष्मान भारत हेल्थ वेलनेस सेंटर्स की स्थापना की 7वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को पूरे जिले में आयुष्मान आरोग्य शिविरों का भव्य आयोजन किया गया। यह शिविर जिले के सभी पीएचसी, यूपीएचसी, उप स्वास्थ्य केंद्र और शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया। सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार इन शिविरों में विभिन्न रोगों की जांच, निःशुल्क दवा वितरण, डिजिटल स्वास्थ्य आईडी (आभा आईडी) बनवाना, योग सत्र, टेली-कंसल्टेशन की सुविधा और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार जैसे महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुए।
उन्होंने बताया कि रिपोर्टिंग एवं डॉक्युमेंटेशन
शिविरों की रिपोर्टिंग एवं फोटोग्राफ्स को ‘आयुष्मान भारत–आयुष्मान आरोग्य मंदिर पोर्टल’ पर अपलोड किया गया, ताकि कार्यक्रम की निगरानी और मूल्यांकन को पारदर्शी बनाया जा सके। सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने सभी नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि ऐसे शिविर भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





