न्यायाधीश भाटी ने जिला कारागृह पाली का किया निरीक्षण।

SHARE:

न्यायाधीश भाटी ने जिला कारागृह पाली का किया निरीक्षण।

पाली।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार विक्रम सिंह भाटी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश), पाली द्वारा जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 91 बन्दी पाली जिला कारागृह में निरूद्ध मिले।

निरीक्षण के दौरान सचिव भाटी द्वारा प्रत्येक बैरक में जाकर बन्दीगण से वार्तालाप कर कारागृह में भोजन, चिकित्सीय सुविधा, पेयजल, सफाई व्यवस्था इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त कोई भी बन्दी निजी अधिवक्ता करने में असमर्थ हो अथवा विधिक सहायता के अभाव में बिना अधिवक्ता के कारागृह में निरूद्ध ना रहे तथा ऐसे बन्दी जिनकी जमानत होने के उपरांत भी कारागृह में निरूद्ध हो इस संबंध में भी जानकारी ली गई। यह भी सुनिश्चित किया गया कि कोई भी नाबालिग बंदी जिला कारागृह में निरूद्ध ना रहे।

प्राधिकरण सचिव भाटी द्वारा ओपन जेल के निरीक्षण के दौरान वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। ओपन जेल में 7 बंदी निरूद्ध है। सचिव भाटी द्वारा ओपन जेल में निरूद्ध बंदियों को उनकी सजा विरूद्ध उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय में अपील किए जाने के संबंध में जानकारी ली गई। जिन बंदियों द्वारा माननीय उच्च न्यायालय द्वारा सजा को बरकरार रखे जाने के आदेश दिए गए उनके विरूद्ध सर्वोच्च न्यायालय में अपील किए जाने के लिए विधिक सहायता उपलब्ध करवाए जाने की जानकारी दी गई। किसी भी सजायाफ्ता बंदी द्वारा अपील के लिए विधिक सहायता हेतु मांग नहीं की गई।

निरीक्षण के दौरान जोराराम कारापाल जिला कारागृह, सुश्री वैशाली व्यास एवं अलताफ हुसैन जेल विजिटिंग लॉयर्स आदि उपस्थित रहे।

———

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment