कलक्टर ने बैठक दिए आवश्यक निर्देश ,विभागीय कार्यों की समीक्षा की, गर्मी के मौसम को देखते हुए दिए आवश्यक निर्देश।

SHARE:

जिला कलेक्टर ने ली बैठक दिए आवश्यक निर्देश ,विभागीय कार्यों की समीक्षा की, गर्मी के मौसम को देखते हुए दिए आवश्यक निर्देश।

पाली।

जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिला कलक्टर मंत्री ने ग्रीष्म ऋतु में हीटवेब, लू व तापघात से बचाव के लिए जागरूक करने तथा उन्होंने चिकित्सा विभाग को हीटवेव की एडवाइजरी के लिये जागरूक करने के लिये कहा। लेण्ड एलोटमेंट, ई-फाईल, पाली, बिजली, सड़क आदि विभागों से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर मंत्री ने जिले में नवाचर के तहत परिण्डा अभियान में कार्यालयों में परिण्डा लगाने को कहा।

उन्होंने चिकित्सा विभाग को वार्ड व बैड रिजर्व रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ग्रीष्म ऋतु में अस्पताल में पर्याप्त पीने का पानी, कुलर, एसी, पंखे, बाथरूम आदि सुविधाओं के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जलदाय विभाग को पानी की समस्याओं के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर रजिस्टर संधारित करने, पर्याप्त पानी की आपूर्ति, कार्यकारी एंजेन्सियों को कार्य पूरा करने, अवैध कनेक्शनों पर कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जवाई जल परियोजना के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने समस्त विभागाध्यक्षों को ई-फाईलिंग के संदर्भ में पोर्टल पर व्यवस्थित रूप से ध्यान रखने, फाईल के पेंडेंसी को डिस्पोज करने एवं मिशन कर्म योगी पोर्टल पर कोर्स पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने राईजिंग राजस्थान, फसलों की खरीद, भूमि आवंटन प्रक्रिया, राजस्व आय, नगर निगम, यूआईटी के कार्यों, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग में पेशन, पालनहार, वैरीफिकेशन आदि के लिये, रसद विभाग के एनएफएसए प्रगति, शिक्षा विभाग में अपार की प्रगति, बांगड चिकित्सालय में सिवरेज कार्य की व रोड, शिक्षा विभाग, कृषि, पशुपालन विभाग, वन विभाग के कार्या की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी सिंह पंवार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment