परिण्डा अभियान की शुरूआत।
जिला कलक्टर मंत्री की अभिनव पहल , जिला स्तरीय कार्यक्रम चेंडा में हुआ आयोजित, जिले भर में हुआ आयोजन।
परिंडा लगाना प्रकृति, पर्यावरण जीवों के सरंक्षण के लिये महत्वपूर्ण व पुण्य का कार्य – कलक्टर एलएन मंत्री।
पाली।
जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अभिनव पहल के तहत आज सोमवार को रोहट के चेंडा में जिला स्तरीय परिंडा अभियान का आगाज जिला कलक्टर ने परिंडा लगाकर किया। कार्यक्रम श्री श्री 1008 साध्वी भगवती बाई एवं संस्था के निदेशक रघुनाथ राखी के सानिध्य में भगवान राजेश्वर आजंणी माता गुरूकुल नया चेण्डा में आयोजित हुआ।
समारोह को जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण के लिये परिन्दों का होना नितान्त आवश्यक है एवं परिन्दों का सुरक्षा एवं संरक्षण के लिये इन गर्मीयों के दिनों में परिण्डे लगाकर हम उन्हें प्यासे रहने से बचा सकते है इससे बडा पुण्य कोई हो नही हो सकता। आज इस परिण्डा अभियान का शुभारम्भ भगवान राजेश्वर एवं आंजनी माता गुरूकुल की पुण्यधरा से शुभारम्भ करना अति गौरव की बात हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं भगवान राजेश्वर को दीप प्रज्जवलित, माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का माला, दुपटा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर बहुमान किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्था के प्रोफेसर महेन्द्रसिंह ने आये हुए अतिथियों का अपने उदबोधन द्वारा अपने स्वागत एवं गुरूकुल संस्था का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया।
सहायक निदेशक सोहनलाल ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ पाली जिले के 8 ब्लॉकों में ब्लॉक स्तरीय 260, ग्राम पंचायत स्तर पर पीईईओ के द्वारा एवं 474 गांवों में संस्था प्रधान के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर 25000 परिण्डो का वितरण का परिण्डे अभियान के प्रथम चरण में लगाये गये।
कार्यक्रम के दौरान श्री भगवान राजेश्वर आजंणी माता गुरूकुल नया चेण्डा के द्वारा 1200 परिण्डो का वितरण एवं रोहट के 83 गांवों में परिण्डा अभियान की जन जागरूकता फैलाने के लिये अतिथियों द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया साथ ही गुरूकुल की बालिकाओं के द्वारा मनमोहक रंगारंग सास्ंकृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गया एवं रोहट क्षेत्र में परिण्डा अभियान में सहयोग करने वाले दिलीप सिंह चारण एवं दिलीप सिंह संदर्भ व्यक्ति का संस्था द्वारा सम्मान किया गया।
पुलिस अधीक्षक पाली चुनाराम जाट एवं अतिथि के रूप में मोहनी देवी प्रधान पाली एवं रोहट प्रधान सुनिता कंवर, उपखण्ड अधिकारी पुरण प्रकाश स्वामी रोहट एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा चन्द्रप्रकाश जायसवाल कार्यक्रम में, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी किशन सिंह राजपुरोहित सहायक निदेशक सोहनलाल भाटी, पीईईओ हरीश चौधरी ,सरपंच भगाराम पटेल जिला परिषद सदस्य हरिश चौधरी एवं ईश्वर सिंह महंत पदमाराम जी संत आदि मौजूद रहे।मंच का सफल संचालन श्रीमती श्रद्धा पंचाल एवं गणपतलाल पन्नु ने किया।

Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





