ब्राह्मणी माता के मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की रेलमपेल।
भजन संध्या की सुरली ताल में श्रोता झूमते रहे।
घाणेराव,पाली
ब्राह्मणी माता के उपासक कालूराम सेन व आवरा माता के उपासक रामलाल सुथार के पावन निश्रा में मेले के तहत रायड़ा तालाब में शुरू हुई भजन संध्या में धर्मेंद्रसिंह परिहार एंड पार्टी के बैनर तले त्रिशा सुथार उदयपुर,ऋषभ नागर, जगिया पिनटियां व दिल्ली के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत झांकियां से श्रोता गदगद हो गए। इस दौरान संत देवीदास महाराज,लक्ष्मण गिरी महाराज सहित अन्य संतो का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
इस दौरान पूर्व मंत्री वी बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत ने ब्राह्मणी माता रायड़ा तालाब तक ग्रेवल सड़क बनाने व गरासिया कालोनी का लक्ष्मण नगर नाम से राजस्व ग्राम घोषित करने की घोषणा की। इस दौरान सरपंच चंद्रशेखर मेवाड़ा,इस दौरान सारंगवास खेतलाजी ट्रस्ट अध्यक्ष भगाराम चौधरी,विक्रमसिंह इंदा,ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष महेंद्र लोंगेशा सहित तमाम अतिथियों व भामाशाहों



का गोडवाड की परम्परा के अनुसार स्वागत सम्मान किया। इस दौरान चढ़ावे की बोलिया बोली गई। मंच का संचालन ऋषभ नागर ने किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





