जिला कलेक्टर मंत्री ने की जनसुनवाई ,समस्या समाधान के दिये निर्देश
ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई हेमावास में आयोजित
पाली।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार हर माह के प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन गुरुवार को होता है।
जिला कलेक्टर एल एन मंत्री की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत हेमावास में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिला कलेक्टर मंत्री ने आमजन की विभिन्न समस्याओ को सुना और सम्बंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

उपखण्ड अधिकारी विमलेंद्र राणावत ने बताया कि ग्राम पंचायत जनसुनवाई में आमजन द्वारा प्राप्त परिवेदनाओं का मौके पर त्वरित निस्तारण किया गया। ग्राम पंचायत हेमावास में कुल 27 परिवाद प्राप्त हुए जिनमें मुख्यतः पानी व सड़क इत्यादि से संबंधित थे। इन परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी विमलेंद्र राणावत ,सहित सम्बन्धित अधिकारी ,कार्मिक व आमजन मौजूद थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





