कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने की जनसुनवाई समाधान के दिये निर्देश।


पाली।
कैबिनेट व पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने आज मंगलवार को सुमेरपुर में अपने आवास पर आमजन की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिये संबधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने आमजन की विभिन्न समस्याओं को सुना और कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण जल्द होना चाहिये। इस अवसर पर आमजन मौजूद रहे।
इसके साथ ही आज सांडेराव में राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया औऱ व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।उन्होंने चिकित्सालय में व्यवस्थाओ के लिए जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने एवं चिकित्सालय की व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए ।इस अवसर पर वहाँ पशु चिकित्सालय के कार्मिक मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 425





