भव्य शोभायात्रा व भक्ति संगीत के साथ चामुंडा माता का मेला सम्पन्न।
श्रद्धालुओं ने माता की चौखट पर शीश नवाकर खुशहाली की कि कामना।
सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद के रूप में महा प्रसादी भोजन ग्रहण किया।
घाणेराव,पाली
कस्बे की मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित सुरवानिया मगरी की गुफा में स्थित अति प्राचीन देलवाड़ा चामुंडा माता का दो दिवसीय भव्य मेला धूमधाम से सम्पन्न हुआ।
मेले के दूसरे दिन भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें कई झांकियां से सुशोभित रंग बिरंग गुलाल से वरघोड़ा माता के जयकारों से सरोबार होते हुए पहाड़ी की परिक्रमा का माता मैदान में सम्पन्न हुआ।
इसके बाद महा प्रसादी का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों भक्तों ने माता के प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया। मेलार्थियों ने माता की चरणों माथा टेक सुख समृद्धि की कामना की।
दोपहर में मेला मैदान के मंच पर प्रदेश भर से आए नामी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजन रचनाओं मेले के माहौल को भक्ति मय बना दिया।
मेले में दूसरे दिन भोपाजी लकमारामजी। मेला चंद्रशेखर मेवाड़ा सरपंच व अचलाराम मेघवाल पूर्व मंत्री, पूरणमल जनवाणीया,दानाराम लोहार,इत्यादि ट्रस्ट पदाधिकारियों व सदस्यों ने समस्त भामाशाह,सहयोगकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों व माताजी के उपासकों का साफा,शॉल,माला से स्वागत किया गया। मेला समिति की और से मेला शांति पूर्ण सम्पन्न करवाने व तन मन धन सहयोग करने वाले तमाम भक्तों आभार जताते धन्यवाद दिया। मंच का संचालन विक्रम आदिवाल ने किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





