कैबिनेट मंत्री कुमावत ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्दैश।

SHARE:

कैबिनेट मंत्री कुमावत ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्दैश।

आमजन की समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण – मंत्री कुमावत

पाली,

कैबिनेट मंत्री पशुपालन विभाग जोराराम कुमावत ने आज बुधवार को पाली सर्किट हाउस में आमजन की समस्याओं को सुना और उसके समाधान के लिये संबधित अधिकारियों को समस्या निस्तारण के लिये निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकार व मुख्यमंत्री की मंशा है कि आमजन की सुनवाई हो और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो ताकि आमजन को कोई तकलीफ ना हो।
मंत्री कुमावत ने आज सर्किट हाउस में आये हुये लोगों की सुबह जनसुनवाई की उन्होंने बारी बारी से लोगों की समस्याओं को सुना जिनमें पानी ,बिजली ,सडक आदि समस्याओं को सुनकर वहां मौजूद ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को समाधान के निर्दैश दिये । इस अवसर पर जनप्रतिनिधि व उपंखड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह , तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल व बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment